अजमेर शरीफ दरगाह में जमकर नाची महिला, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
अजमेर शरीफ दरगाह में जमकर नाची महिला, वीडियो देख फूटा लोगों का गुस्सा
Share:

राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिस Eदेख लोग भड़क रहे हैं। इसमें एक महिला अपने कानों में ईयरफोन लगाकर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है, इसे किसी व्यक्ति ने उस समय रिकॉर्ड किया, जब वो सूफी दरगाह के भीतर एक प्रांगण से गुजर रहा था। ये देश के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले जगहों में से एक है। महिला के डांस को लेकर विवाद बहुत बढ़ गया है।

वही उसकी इस हरकत पर खादिमों ने नाराजगी जताई है। महिला कौन है, अभी ये पता नहीं चल पाया है। वो दरगाह के झालरा दालान (यानी अंगर के हिस्से) में डांस करते हुए नजर आ रही है। अजमेर शरीफ 13वीं शताब्दी के मुस्लिम समुदाय के सम्मानित सूफी संत तथा दार्शनिक ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का सूफी दरगाह है। वो अपने धर्मनिरपेक्ष उपदेश के लिए जाने जाते थे। ये दरगाह तारागढ़ पहाड़ी की तलहटी में मौजूद है। 

वही महिला के डांस को लेकर नाराजगी व्यक्त की जा रही है क्योंकि ये जगह हिंदू एवम मुस्लिम दोनों ही धर्म के लोगों के लिए पवित्र माना जाता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी एक वीडियो सामने आया था। पिछले वर्ष सामने आए वीडियो में भी एक महिला दरगाह में डांस करती नजर आई थी। उसका वीडियो भी वायरल हो गया था। 15 सेकंड के वीडियो में महिला का चेहरा ढंका हुआ था तथा वो स्टंट कर रही थी। बाद में उसने इसके लिए माफी मांगी तथा बोला था कि उसका इरादा किसी की भावनाओं को आहत करने का नहीं था।

शादी के 2 महीने बाद ही युवक ने लगा लिया मौत को गले, चौंकाने वाली है वजह

खंडवा से लापता हुआ उज्जैन का आयकर अधिकारी, मचा हड़कंप

शिवराज कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जानिए 6 अहम निर्णय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -