रणजी खिलाड़ी ने की आत्महत्या
रणजी खिलाड़ी ने की आत्महत्या
Share:

tyle="text-align:justify">आंध्र प्रदेश /विजयवाड़ा :  खेल जगत में एक आत्महत्या की घटना सामने आई है दरअसल, एक पच्चीस वर्षीय महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी ने बीते दिन यानि कि रविवार को गुनाडला क्षेत्र स्थित अपने घर पर आत्महत्या कर ली है।
 
माचावरम पुलिस अधिकारी गुर प्रकाश ने कहा कि " मृतका के भाई ने पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। और महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी की आत्महत्या की वजह पारिवारिक हो सकता है।" महिला क्रिकेटर दुर्गा भवानी आंध्रप्रदेश की तरफ से रणजी ट्रॉफी में अहम भूमिका निभा चुकी हैं।
 
पुलिस अधिकारी गुर प्रकाश के अनुसार 'दुर्गा के पति सत्य प्रसाद का बयान दर्ज करना बाकी रह गया है।' क्रिकेटर दुर्गा भवानी के पति एक खेल पत्रकार हैं। दुर्गा के मृत शरीर को पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस संबंधित धाराओं के अनुसार मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -