मरने से पहले पति को किया कॉल, फिर उठाया ऐसा कदम
मरने से पहले पति को किया कॉल, फिर उठाया ऐसा कदम
Share:

जालंधर। पंजाब में पति से तंग आकर एक महिला ने अपने मायके में आत्महत्या कर ली। भाई ने आरोप लगाया कि उसका जीजा विदेश जाने के लिए बहन को मायके से पैसे लाने को मजबूर करता था। मना करने पर बहन से झगड़ा किया करता था। जिस कारण उसने ये कदम उठाया।

मृतका के भाई कुलविंदर ने बताया कि मंगलवार रात बहन ने अरविंदर को फोन किया था, पर उसने नहीं उठाया। वहीं मृतका की मां बलवीर कौर ने बताया कि सुखविंदर कौर ने अरविंदर सिंह को फोन किया कि उसे ले जाए, पर पति नहीं माना। बलवीर कौर ने पुलिस को बताया कि सुखविंदर कौर की शादी 4 साल पहले अरविंदर सिंह से की थी। शादी के बाद ही अरविंदर सिंह ने बेटी से झगड़ा करना शुरू कर दिया।

सुखविंदर कौर की सास पुष्पा सैनी, ननद बेजी और उसका पति हरीश भी परेशान करते। ससुराल वाले अकसर बेटी को मानसिक तौर पर परेशान करते रहते थे। कई बार तो मामला पंचायत तक चला जाता था। पहले भी पंचायतों में फैसला किया गया था। ससुराल वाले दहेज और पैसों के लिए परेशान करते थे। पुलिस ने मृतका सुखविंदर कौर की लिखा सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमे उसने पति, सास, ननद उसके पति को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

आत्महत्या करने की मशहूर जगह

तीन लोगों ने खाया जहर, पिता, बेटी की मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -