दबंगो ने की पति की पिटाई, बचाने के लिए महिला ने उतारे कपड़े
दबंगो ने की पति की पिटाई, बचाने के लिए महिला ने उतारे कपड़े
Share:

यमुना सिटी : एक महिला का पति धार्मिक स्थल पर पिटता रहा। महिला असहाय होकर अपने पति को पिटते हुए देखते रही। बाद में इस महिला ने अपने पति को बचाने के लिए अपने परिधान उतार लिए। महिला का कहना था कि कुछ ग्रामीणों ने उसके भूखंड पर कब्जा कर लिया। उसका परिवार अपना विरोध जता रहा है लेकिन प्रशासन द्वारा उसे केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। मामले में यह बात सामने आई है कि भट्टा गांव में रहने वाली महिला का कहना है कि उसके पास ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 30 गज का भूखंड है। मगर दबंगों द्वारा भूखंड पर कब्जा कर लिया गया है। 

अधिकारियों द्वारा कई बार शिकायत की गई लेकिन उसे न्याय नहीं दिया गया। अब यह महिला अपने परिजन के साथ धरने पर बैठी है। इसके पति का कहना है कि कुछ ग्रामीणों द्वारा प्लाॅट को लेकर पंचायत में समझौता करने की बात कही थी। जब ग्रामीण अपनी पत्नी के साथ पहुंचा तो पंचायत में मौजूद अन्य पक्ष के लोगों से उसकी पिटाई करना प्रारंभ कर दी। इसके बाद महिला ने अपने पति को बचाने के लिए अपने परिधान उतार लिए। हालाँकि इसके बाद महिला और उसके पति को समझकर घर भेज दिया और उनके घर पर उनका कब्ज़ा दिलवा दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -