मुंबई मेट्रो में आंटी ने दिया लड़कों को ऐसा करारा जवाब कि सभी दंग रह गए
मुंबई मेट्रो में आंटी ने दिया लड़कों को ऐसा करारा जवाब कि सभी दंग रह गए
Share:

मुंबई : मुंबई मेट्रो का एक किस्सा, जो इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर हर ओर चर्चा में आया है। मुंबई की द्यूति सुदीप्त ने सोमवार को इस पूरी वारदात को अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया। उन्होने मेंट्रो में दो लड़कियों और एक आंटी के बीच की गॉसिप को बताया।

इस कॉर्न्वेशन को आप भी सुनिए- पहले लड़के ने दूसरे लड़के से कहा कि देख, लेडीज कोच पूरा खाली है। इधर साइड इतना भरा हुआ है। लेकिन फिर भी हमें वहां जाकर बैठने की परमिशन नहीं है। खाली पड़ी हुई है सारी सीटें। इसके जवाब में दूसरे लड़के ने कहा कि हां यार देख, पूरा कोच दे रखा है उनको और वो कभी भरती ही नही।

उपर से हमारे कोच में भी दो-दो सीटें दे रखी है। हम बैठ भी जाते है, तो हमें उठा दिया जाता है। भले ही उनका कोच खाली पड़ा हो। पहले वो तो भर लें। इन दोनों लड़को की बातचीत का आंटी ने जो जवाब दिया, वो काबिले तारीफ है। बेटा आप लोग पैदा ही नहीं होने दे रहे हो न और नसीब से पैदा हो भी रही है तो उनको तुम पढ़ने-लिखने, बाहर निकलने से रोक रहे हो, वो भी जी जान लगाकर।

ये सब काम बंद कर दो, कोख में मार देना, दूध में डुबो देना, रोक-टोक करना, फिर देखना बेटा, मेट्रो की सीटें क्या, ऑफिस की कुर्सियां, खेल का मैदान सबकुछ भर जाएगी। पर उसी चीज से तो तुम डर रहे हो, है न। है न बेटा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -