तार-तार हुई रिश्तों की मर्यादा! मौसेरी बहन से होना था निकाह, उसी दिन दूसरी बहन संग फरार हुआ दूल्हा और फिर...
तार-तार हुई रिश्तों की मर्यादा! मौसेरी बहन से होना था निकाह, उसी दिन दूसरी बहन संग फरार हुआ दूल्हा और फिर...
Share:

बरेली: यूपी के बरेली से एक हैरतंअगेज घटना सामने आई है। यहाँ एक मुस्लिम लड़का का अपनी मौसेरी बहन के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप में था। उस लड़के ने वही रिलेशनशिप अपनी दूसरी मौसेरी बहन मतलब उनकी छोटी बहन के साथ भी बना लिया। मगर, परिजन मान नहीं रहे थे। आखिरकार लड़के एवं उसकी ‘बड़ी प्रेमिका बहन’ के बीच रिश्ते के लिए घर वाले मान गए एवं निकाह की दिनांक भी निर्धारित कर दी गई। निकाह की दिनांक रखी गई 6 अगस्त। मगर उसके पश्चात् जो कुछ हुआ, वो अब पुलिस थानों के चक्कर और आपसी सर-फुटव्वल के रूप में सामने आ रहा है।ये पूरी घटना बरेली के नवाबगंज की है। वहाँ 6 अगस्त को दोनों ही परिवारों में खुशियाँ छाई हुई थीं। जश्न का माहौल था। दोनों ही ओर रिश्तेदार आ गए। निकाह की तैयारियाँ जोरों पर थी। कुछ रश्में दूल्हे के परिवार एवं रिश्तेदारों ने दूल्हे के साथ कर भी ली। मगर  जब बारात के जाने का समय आया, तो दूल्हा ही गायब मिला। खोज-खबर की जाने लगी, तो दुल्हन की बहन भी गायब मिली। 

प्राप्त एक रिपोर्ट में बताया गया है कि दुल्हन के साथ ही दूल्हा उसकी बहन के साथ भी रोमांटिक रिलेशनशिप में था तथा निकाह वाले दिन वो उसी के साथ फरार हो गया।  वहीं, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि दूल्हा अपनी मौसेरी बहन के साथ भागा है, दुल्हन एवं फरारी वाली लड़की के बीच के रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा जा रहा है। दूल्हे और दुल्हन की बहन, जो कि दूल्हे की भी मौसेरी बहन है, जब फरार हुए तो दुल्हन के परिजन बड़े नाराज हुए। पुलिस में शिकायत कर दी। अब नवाबगंज पुलिस माथापच्ची कर रही है। दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे पक्ष पर केस दायर कर दिया है। वहीं, एक ओर रिपोर्ट के अनुसार, दूल्हा इस रिश्ते से खुश नहीं था, क्योंकि लड़की के साथ उसके संबंधों पर हल्ला कट चुका था तथा उसकी छोटी बहन के साथ उसके अफेयर के बारे में किसी को पता ही नहीं था। रोका होने के बाद दूल्हा मुकर गया था, जिसपर छोटी बहन के संबंधों से अनजान दुल्हन के घरवालों ने बलात्कार का केस दर्ज करा दिया था। 

दुष्कर्म के केस के पश्चात् पंचायत बैठी तथा फिर से दोनों के परिजन मान गए, मगर दूल्हे के दिल में क्या है, सब इससे अनजान थे और दुल्हन की बहन का इलू-इलू तो अभी छिपा ही हुआ था। खैर, निकाह की दिनांक आई, तो दूल्हा अपने घर पर हुई रश्मों में सम्मिलित हुआ, लेकिन बारात के जाने से ठीक पहले फरार हो गया। रिपोर्ट के अनुसार, जिसके साथ लड़का भागा है, वो पीलीभीत की है। खैर, रिश्ते में भाई-बहन वाला मामला तो है, मगर कौन किसका भाई है और कौन किसकी बहन, ये अभी ठीक से क्लियर हो नहीं पा रहा है। फिलहाल, नवाबगंज पुलिस में दुल्हन के पिता ने अपने साढू यानी दूल्हे के पिता के विरुद्ध शिकायत दी है तथा अब इस मामले की तहकीकात पुलिस कर रही है।

'हम मुस्लिमों का बहिष्कार करेंगे..', 14 पंचायतों ने हरियाणा पुलिस को किया सूचित, नूंह में हिंसा के बाद फैसला

370 हटा और मिल गए दिल, क्रिकेटर सरफ़राज़ खान ने कश्मीर की युवती से किया निकाह, पहले नहीं हो सकता था ऐसा !

UP में निकली बंपर नौकरियां, ये लोग कर सकेंगे आवेदन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -