भारतीय महिला कर्मचारी ने विप्रो से मांगा 10 करोड़ का हर्जाना
भारतीय महिला कर्मचारी ने विप्रो से मांगा 10 करोड़ का हर्जाना
Share:

लंदन : सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र की अग्रणी कंपनी विप्रो के लंदन स्थित कार्यालय में एक भारतीय महिला कर्मचारी ने फर्म पर लैंगिक भेदभाव, बराबर वेतन न देने और गलत टर्मिनेट करने के आरोप लगाते हुए 10 लाख पाउंड (करीब 10 करोड़ रुपये) के मुआवजे का मामला दायर किया है. दायर याचिका में इस 39 वर्षीय महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसे कंपनी में हिंसक, महिला विरोधी संस्कृति का सामना करना पड़ा और इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसे शादीशुदा बॉस के साथ प्रेम संबंध के लिए भी मजबूर किया गया.

इस हफ्ते लंदन में एक रोजगार न्यायाधिकरण में महिला ने बताया कि उसके बॉस ने उसे 'भारतीय पौराणिक कथा की एक आकर्षक नृत्यांगना' कहा. उन्होंने कहा, जो महिलाएं विश्वास से भरी, क्षमतावान और अपना नजरिया पेश करने वाली होती हैं, उन्हें अक्सर 'भावुक' 'मनोरोगी' या 'रजोनिवृत्त' कहा जाता है. इतना ही नहीं जो महिलाएं दूसरी महिलाओं की मदद करती हैं, उन्हें 'समलैंगिक' कहा जाता है. हालांकि विप्रो ने इस विवाद पर टिप्पणी करने से मना किया है.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -