बादल छंटने के बाद तेज हुये ठंड के तेवर
बादल छंटने के बाद तेज हुये ठंड के तेवर
Share:

रायपुर :  बीते करीब एक सप्ताह से समूचे छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन घना कोहरा और बादल छाने के कारण ठंड में नरमी भी हुई थी। हालांकि बर्फबारी के बाद अब बादल छंटने लगे है और ठंड के तेवर में भी तेजी दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि अंबिकापुर में बर्फबारी हुई थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बादल छंटने के बाद जिले  के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और इसके चलते सुबह से लेकर रात तक ठंड का असर लोगों पर दिखाई दे रहा है। ठंडी हवाएं चल रही है तथा सुबह 8 बजे तक कोहरा आसमान पर छाया रहता है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार बर्फबारी के कारण अभी सप्ताह भर तापमान में गिरावट बनी रहेगी। हालांकि फरवरी के अंतिम सप्ताह तक ठंड की बिदाई होने की भी बात मौसम विभाग के अधिकारियों ने कही है।

6 लोगों का यह परिवार रहता है दुनिया के सबसे ठंडे महाद्वीप पर

कोहरा और ठंड बना ट्रेनों के लिए परेशानी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -