बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में लपक पड़ेगी ठंड
बदल रहा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में लपक पड़ेगी ठंड
Share:

लखनऊ: उत्तर भारत में मौसम धीरे-धीरे अपना रुख बदल रहा है। अब ठंड धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। हालाँकि इन सभी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपना अनुमान बता दिया है। आज यानी सोमवार को भी ठंड और हल्की धुंध से यूपी के लोगों की सुबह हुई। हालाँकि इसके बाद केवल सुबह के समय कुछ ही देर तक धुंध रहे और इसके बाद दिनभर आसमान साफ रहेगा। इसी के साथ यह भी कहा जा रहा है कि अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दें कि मौसम परिवर्तन और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

बीते रविवार को लखीमपुर खीरी का अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है। इसके अलावा बांदा का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीँ बरेली का अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 3.4 डिग्री कम है। इसी के साथ मेरठ व आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 -3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बात करें राजधानी लखनऊ की तो यहाँ बीते रविवार को अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो कि सामान्य है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग का कहना है कि आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ में आसमान साफ है और अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीँ मौसम परिवर्तन का असर राजधानी लखनऊ में भी साफ दिख रहा है। यहाँ सुबह शाम का तापमान सामान्य से कम होने के कारण ठंडक बढ़ रही है। दूसरी तरफ मौसम वैज्ञानिक डॉ. जेपी गुप्ता का कहना है कि उत्तर प्रदेश में उत्तरी पश्चिमी हवाएं चल रही हैं, जिसके कारण मौसम आने वाले 5 दिनों तक सूखा बना रहेगा।

भारत की फिर शर्मनाक हार, न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

अखिलेश बोले- जो भाजपा वही कांग्रेस, प्रियंका का करारा जवाब- मर जाऊंगी, लेकिन BJP के साथ...

दुबई के शेख का हाथ पकड़कर राखी सावंत ने की ऐसी मांग की उड़ गए शेख के भी होश

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -