अखिलेश बोले- जो भाजपा वही कांग्रेस, प्रियंका का करारा जवाब- मर जाऊंगी, लेकिन BJP के साथ...
अखिलेश बोले- जो भाजपा वही कांग्रेस, प्रियंका का करारा जवाब- मर जाऊंगी, लेकिन BJP के साथ...
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पूर्व राजनीतिक दलों के बीच वार-पलटवार का दौर निरंतर जारी है। इसी क्रम में अब सपा एवं कांग्रेस आमने-सामने आ गई हैं। दरअसल, 30 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि कांग्रेस एवं भाजपा के बारे में समाजवादियों का यही कहना है कि जो कांग्रेस है, वही भाजपा है तथा जो भाजपा है, वही कांग्रेस है।

वही रविवार को प्रियंका गांधी गोरखपुर में प्रतिज्ञा यात्रा को संबोधित करने पहुंचीं। इस के चलते उन्होंने अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। प्रियंका ने बताया, समाजवादी पार्टी बहुजन समाज पार्टी बोलती है कि कांग्रेस भारतीय जनता पार्टी से मिली हुई है। आज मैं उनसे पूछना चाहती हूं, कहां हैं वो, जब संघर्ष होता है तो वे आपके साथ क्यों नहीं आते। केवल कांग्रेस आती है, केवल कांग्रेस लड़ रही है। मैं मंच से कह रही हूं कि मर जाऊंगी, जान दे दूंगी मगर भारतीय जनता पार्टी के साथ कभी मिलावट नहीं करूंगी। 

वहीं अखिलेश यादव के बयान को लेकर समाजवादी पार्टी तथा कांग्रेस ट्विटर पर भी आमने सामने आ गईं। अखिलेश यादव के इस बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक फोटो ट्वीट कर कहा, ''काजू भुने प्लेट में, मिनरल वॉटर गिलास में, नकली समाजवाद उतरा है, योगी के आवास में। ईडी-आयकर से बचने के लिए संघर्ष करते हुए अखिलेश जी की एक बेहतरीन तस्वीर।''

दुबई के शेख का हाथ पकड़कर राखी सावंत ने की ऐसी मांग की उड़ गए शेख के भी होश

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी IAS, PCS के लिए फ्री कोचिंग

आज ही निपटा लें ITR से जुड़े ये जरुरी काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -