सर्दी में अपनी डाइट में शामिल करें यह 7 चीजें, होंगे फायदे ही फायदे
सर्दी में अपनी डाइट में शामिल करें यह 7 चीजें, होंगे फायदे ही फायदे
Share:

सर्दी के दिनों में कुछ विशेष चीजों का सेवन करना बड़ा फायदेमंद होता है। सर्दी में अपनी डाइट को बेहतरीन करने के लिए आप कई तरह की चीजों को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे खाने से सर्दियों में आपकी सेहत, सुंदरता और मस्तिष्क सभी बेहतरीन रहेंगे। आइए जानते हैं।

खसखस - यह दिमाग को तेज करने में सहायक होता है। वहीं ठंड के दौरान इसे खाने से प्रोटीन, कैल्शियम मिलता है। आप चाहें तो इसे रातभर पानी में रखकर सुबह खा लें या फिर इसका दूध या हलवा बनाएं।

काजू - काजू में कैलोरी ज्यादा रहती है। ऐसे में ठंड में शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए ज्यादा कैलोरी की आवश्यकता होती है। काजू से कैलोरी मिलती है जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

बादाम - भीगी हुई बादाम खाली पेट खाने से दिमाग में तरावट और दिनभर ऊर्जा बनी रहती है। वैसे आप चाहे तो बादाम वाला दूध या फिर खसखस और बादाम का हलवा खा सकते हैं।

अखरोट - अखरोट कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायक होता है। इसमें फायबर, विटामिन ए और प्रोटीन रहता है। वहीं यह शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता प्रदान करता है।

अंजीर - अंजीर में आयरन होता है, जो खून बढ़ाने में सहायक होता है।

च्यवनप्राश - च्यवनप्राश हर दिन खाने से शरीर का पाचनतंत्र सुदृढ़ होता है, स्फूर्ति बनी रहती है।

गजक - गजक गुड़ और तिल से बनाई जाती है। ऐसे में गुड़ में आयरन, फास्फोरस अधिक मात्रा में पाया जाता है। वहीं तिल में कैल्शियम व वसा होता है। इसके कारण ठंड के समय शरीर को अधिक कैलोरी मिल जाती है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है।

बिहार में ठंड का सितम, 8वीं तक के स्कूल बंद

सर्दी में स्किन को बेहतरीन रखने के लिए जरूर खाये यह 4 चीजें

अगर नहीं ठीक हो रही सूखी खांसी तो करें यह घरेलू उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -