मुझसे शादी करोगी...कुछ इस तरह 10 छोटे निक ने किया था प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़
मुझसे शादी करोगी...कुछ इस तरह 10 छोटे निक ने किया था प्रियंका को शादी के लिए प्रपोज़
Share:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस मनोरंजन जगत के पावर कपल में से एक कहे जाते है। 4 वर्ष पूर्व दोनों आज ही के दिन शादी के बंधन में बंध गए थे। कपल का विवाह दो रीति रिवाजों से खूब धूमधाम से हुई थी, जिसकी चर्चा हमेशा ही होती रहती है।

सोशल मीडिया से शुरू हुई थी बातचीत: निक और प्रियंका के बीच पहली वार्तालाप सोशल मीडिया के माध्यम हुई थी। निक ने सबसे पहले मूवी 'क्वांटिको' में प्रियंका के को-स्टार ग्राहम को एक मैसेज किया था, जिसमें उन्होंने प्रियंका की जमकर तारीफ की थी। जिसके उपरांत निक ने पहली बार ट्विटर पर प्रियंका को एक मैसेज किया था, जिसमें निक ने लिखा था, 'हमारे कुछ कॉमन फ्रेंड्स कह रहे हैं कि हमें मिल लेना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा ने निक के इस सवाल का जवाब दिया था। उन्होंने बोला था कि ये मैसेज उनकी टीम पढ़ सकती है। ऐसे में वह उनके फोन पर मैसेज कर सकते हैं। जिसके उपरांत धीरे-धीरे दोनों की लव स्टोरी शुरू  हो चुकी  थी।

 खास अंदाज में निक ने किया था प्रपोज: निक जोनस ने घुटने पर बैठकर अपनी लेडीलव प्रियंका को विवाह के लिए प्रपोज किया था। इसके साथ उन्होंने अपनी इंगेजमेंट का भी एलान कर दिया था। निक ने बोला था कि, ‘मैं अपने घुटने पर बैठकर एक बार फिर कहता हूं। क्या आप मुझे दुनिया का सबसे खुशनसीब आदमी बनाकर मुझसे शादी करोगी।’  जिसके उपरांत निक जोनस ने बोला है, ‘अब मैं यह रिंग आपकी उंगली में पहनाने जा रहा हूं अगर आपको कोई परेशानी नहीं है।’ इसके जवाब में प्रियंका ने 'हां' कह दिया था, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया था।

हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से हुई निकयांका की शादील: प्रियंका ने वर्ष 2018 में जोधपुर के उम्मैद भवन में 1-2 दिसंबर को हॉलीवुड सिंगर निक जोनस से विवाह भी रचा लिया है। प्रियंका और निक ने हिन्दू और क्रिश्चियन रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे थे।

देखते ही देखते...प्रियंका और निक की शादी को हुए 4 वर्ष, एक्ट्रेस ने पति संग किया डांस

शादी के कुछ घंटों बाद मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन

हाई बन ब्लैक हॉल्टर ड्रेस में काइली जेनर ने ढाया कहर

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -