शादी के कुछ घंटों बाद मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन
शादी के कुछ घंटों बाद मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन
Share:

हॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई हैं। जी दरअसल मशहूर कंट्री सिंगर जेक फ्लिंट का निधन हो गया है। मिली जानकारी के तहत उन्होंने शादी के कुछ घंटों बाद ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। बीते 26 नवबंर को सिंगर ने शादी की थी, और उसके बाद वह सोने चले गए। वहीं नींद में ही उनका निधन हो गया। सिंगर की मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आ पाया है। बताया जा रहा है जेक फ्लिंट ओक्लहोमा के रहने वाले थे। जी दरअसल जेक फ्लिंट के पब्लिसिस्ट क्लीफ डॉयल ने उनके निधन की पुष्टि की है।

उन्होंने जानकारी दी कि 26 नवंबर को ब्रेंडा फ्लिंट के साथ शादी करने के कुछ घंटों बाद ही नींद में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। जी दरअसल जेक के निधन के बाद से पत्नी ब्रेंडा ने भी फेसबुक पर पोस्ट साझा किया है, जो आप यहाँ देख सकते हैं। अपनी पोस्ट में ब्रेंडा फ्लिंट ने लिखा, 'हम दोनों को अभी अपनी शादी की तस्वीरें देखनी चाहिए थीं, लेकिन इस समय मुझे ये सोचना पड़ रहा है कि अपने पति को किन कपड़ों में दफनाना है। लोगों को इतना दुख नहीं मिलना चाहिए। मेरा दिल चला गया और मुझे उसकी जरूरत है। मैं ये सहन नही कर सकती। मुझे वो वापस चाहिए।'

कभी गाकर 100 रुपए कमाते थे उदित नारायण, रात में 5 स्टार होटल्स में गाते थे गाना

जी दरअसल जेक की पब्लिसिस्ट रहीं ब्रेंडा क्लाइन ने भी इस खबर की पुष्टि की और फेसबुक पर दिवंगत गायक के साथ एक तस्वीर साझा की। आप देख सकते हैं उन्होंने जेक को श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह उन्हें एक बेटे की तरह बहुत प्यार करती थी। वहीं ब्रेंडा क्लाइन ने सिंगर के परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं भेजी हैं। फिलहाल जेक के निधन से फैंस भी दुखी हो गए हैं और लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

टीजर के साथ सामने आई 'सैम बहादुर' फिल्म की रिलीज डेट

'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं स्वरा भास्कर, राहुल गांधी से की बातें

मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़के अर्जुन कपूर, कहा- 'सबसे घटिया लेवल है'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -