भाजपा में वापसी करेंगे उपेंद्र कुशवाहा ? JDU से चल रहे नाराज़
भाजपा में वापसी करेंगे उपेंद्र कुशवाहा ? JDU से चल रहे नाराज़
Share:

पटना: JDU संसदीय बोर्ड के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पार्टी छोड़ने के कयासों के बीच भाजपा का बड़ा बयान सामने आया है। बिहार भाजपा इकाई के अध्यक्ष संजय जासवाल ने कहा है कि नीतीश कुमार लालू परिवार की गुलामी कर रहे हैं। लेकिन, उनकी पार्टी के अन्य नेता भी गुलामी करें, यह आवश्यक नहीं है। नीतीश के महागठबंधन में जाने से खफा सभी नेताओं का भाजपा में स्वागत है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा JDU छोड़कर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। 

भाजपा ने कुशवाहा को खुला ऑफर दे दिया है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने एक चैनल से बात करते हुए कहा कि उपेंद्र कुशवाहा पहले भाजपा के साथ रह चुके हैं। भले ही उन्होंने दल बदल लिया हो, मगर अभी दिल नहीं बदला है। कुशवाहा से एक दिन पहले दिल्ली स्थित AIIMS अस्पताल में बिहार भाजपा के 3 नेताओं ने मुलाकात की थी। इनमें प्रेम रंजन पटेल सहित संजय टाइगर और योगेंद्र पासवान शामिल हैं। प्रेम रंजन पटेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया है कि कुशवाहा की तबीयत खराब होने पर वह उनसे मिलने AIIMS गए थे। वे उनके पुराने साथी रहे हैं, इसलिए हालचाल जानने के लिए पहुंचे हैं। उनसे कुछ मुद्दों पर बात भी हुई है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आज शनिवार (21 जनवरी) को कहा है कि नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के परिवार की गुलामी कर रहे हैं।  लेकिन, यह आवश्यक नहीं है कि उनकी पार्टी के सभी नेता लालू परिवार की गुलामी करें। 1990 से 2005 के बीच जंगलराज के विरुद्ध लड़ाई लड़ने वाले नीतीश के करीबी नेताओं का भाजपा में स्वागत है। 

'यह यात्रा सिर्फ लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश है', इस नेता पर PK ने कसा तंज

'सनातन धर्म के महापुरुषों में ऐसा सामर्थ्य होता है', बागेश्वर धाम सरकार के समर्थन में आए गिरिराज सिंह और रामदेव

'राहुल गांधी को मैनें मार दिया', भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के बाद बोले संजय राउत

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -