क्या यूक्रेन पर 'परमाणु हमला' करेंगे पुतिन ? प्रशांत महासागर पर उड़ते दिखे रूसी न्यूक्लियर बॉम्बर
क्या यूक्रेन पर 'परमाणु हमला' करेंगे पुतिन ? प्रशांत महासागर पर उड़ते दिखे रूसी न्यूक्लियर बॉम्बर
Share:

मॉस्को: रूस और यूक्रेन के बीच 8 महीने से जारी जंग अब उस मोर्चे पर आ गई है, जहां अब परमाणु हमले का खतरा मंडराने लगा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार (18 अक्टूबर) को कहा है कि उसके दो Tu-95MS स्ट्रैटेजिक बॉम्बर विमानों ने 12 घंटों तक प्रशांत महासागर पर उड़ान भरी है। रूसी लड़ाकू विमान Bering sea और Okhotsk sea के ऊपर भी उड़ते दिखे हैं। 

बता दें कि रूस के ये लड़ाकू विमान परमाणु हमला करने में सक्षम हैं। रूस के ये विमान ऐसे समय में उड़ान भर रहे हैं, जब NATO सेनाएं और यूक्रेन से रूस का टकराव अपने चरम पर है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि विमान को मिग-31 फाइटर जेट द्वारा एस्कॉर्ट किया गया था। इन लड़ाकू विमानों ने हवा में ही ईंधन भरी। रूस का कहना है कि उसके विमानों ने इंटरनेशनल एयरस्पेस के नियमों के मुताबिक उड़ान भरी है और वे न्यूट्रल वाटर में मौजूद थे। बता दें कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 21 सितंबर को चेतावनी दी थी कि वे रूस की क्षेत्रीय अखंडता की हर कीमत में रक्षा करने के लिए तैयार हैं। यदि आवश्यकता पड़ी तो वे परमाणु हथियारों का भी उपयोग कर सकते हैं।  

अगले ही दिन पुतिन ने ऐलान किया था कि रूस यूक्रेन के चार इलाकों को अपने क्षेत्र में मिला रहा है और उसे अपने परमाणविक छतरी में मिला रहा है।  रूस के इस कदम की अतंरराष्ट्रीय समुदाय ने कड़ी आलोचना की थी। रूस के इस कदम का मतलब है कि यूक्रेन का हिस्सा रहे ये क्षेत्र पुतिन के परमाणविक छतरी के अंतर्गत आ गए हैं। पश्चिमी ताकत रूस के इस कदम से चिंतित तो हैं, मगर इनका कहना है कि उन्हें भरोसा है कि पुतिन द्वारा किए जा रहे अभ्यास और धमकी में अंतर है। 

बांग्लादेश में हिन्दुओं की स्थिति ख़राब ! जानिए क्या बोलीं पीएम शेख हसीना ?

आतंकी संगठन ISIS को इस सीमेंट कंपनी ने दिए थे 777.8 मिलियन डॉलर, कोर्ट में कबूला जुर्म

पाकिस्तान की बदहाली का इलाज क्या ? इमरान खान बोले- एक ही समाधान है..

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -