'अपना महल बेचकर भाजपा के विधायक खरीदूंगा..', त्रिपुरा चुनाव में किसने किया ये ऐलान ?
'अपना महल बेचकर भाजपा के विधायक खरीदूंगा..', त्रिपुरा चुनाव में किसने किया ये ऐलान ?
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के चलते आज गुरुवार (16 फ़रवरी) को 60 सीटों पर मतदान हो रहा है। सूबे के 3337 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है। वोटर्स शाम 4 बजे तक वोट डाल सकेंगे। चुनाव के परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। 60 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न दलों के 259 उम्मीदवार किस्मत आज़मा रहे हैं। इस बीच विपक्षी दल टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मा ने एक विवादित बयान दिया है। 

प्रद्योत देब बर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि, हम इस बार अधिक सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। मैं कोई राजनीतिक संन्यास नहीं ले रहा हूं। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं सियासत छोड़ रहा हूं। मैं तब तक नहीं झुकूंगा, जब तक मेरे लोगों को समाधान नहीं मिल जाता। प्रद्योत देब बर्मा ने कहा कि टिपरा मोथा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। 

टिपरा मोथा के अध्यक्ष प्रद्योत देब बर्मा ने कहा कि मैं भाजपा के विधायकों को खरीदने के बारे में विचार कर रहा था। यदि हम 30 सीटें हासिल करने में कामयाब रहते हैं, तो मैं सोच रहा था कि अपने महल का कुछ हिस्सा बेचकर भाजपा के कुछ विधायक खरीद लूं। यदि कोई लोगों को समाधान दिए बगैर खुद को बेचेगा, तो लोग उसे हरा देंगे। बता दें कि, प्रद्योत बिक्रम की नई पार्टी टिपरा मोथा ने राज्य की 60 सीटों में से 42 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं, भाजपा ने 55 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं और उसकी सहयोगी पार्टी IPFT 5 सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए हैं। 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 31  है।  

त्रिपुरा में मतदान जारी, 9 बजे तक 12.76 फीसद वोटिंग दर्ज

BJP से इस्‍तीफा देते हुए रो पड़े शिवप्रताप, 18 को लेंगे हिमाचल के राज्‍यपाल पद की शपथ

'अब ज्योतिर्लिंग चुरा रही है BJP', जानिए क्यों कांग्रेस ने दिया ये बयान?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -