उत्तर प्रदेश का लिखा जायेगा इतिहास
उत्तर प्रदेश का लिखा जायेगा इतिहास
Share:

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के इतिहासकार अब पूरे राज्य का इतिहास लिखने की तैयारी कर रहे है। इतिहास लिखने के लिये न केवल तथ्य जुटाने का सिलसिला जारी है वहीं विचार मंथन भी करने के लिये इतिहासकार रूहेलखंड विश्वविद्यालय में जुटेंगे। रूहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रदेश भर के कोई 300 से अधिक इतिहासकार एकत्र होंगे। यहां 6 एवं 7 नवंबर को हिस्ट्री कांग्रेस का अधिवेशन आयोजित होगा।

आयोजकों ने बताया कि अधिवेशन में न केवल यूपी का इतिहास लिखने पर इतिहासकार विचार मंथन करेंगे वहीं इसके लिये तथ्य भी जुटाने का सिलसिला जारी हो गया है। समय रहते यदि तथ्य जुटा लिये जाते है तो यूपी का इतिहास लिख दिया जायेगा।

हिस्ट्री कांग्रेस के आयोजन की तैयारियां विश्वविद्यालय में की जा रही है। बताया गया है कि संपूर्ण राज्य के साथ ही प्रदेश के हर जिलों का भी इतिहास समाहित किया जायेगा और इसके लिये स्थानीय दस्तावेजों की भी मदद ली जायेगी।

उत्तर प्रदेश :सेंट्रल ड्रग रिसर्च इंस्टीट्यूट में बहुत से पदों पर होगी भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -