देश में सबसे सस्ती होगी अहमदाबाद - मुंबई बुलेट ट्रेन
देश में सबसे सस्ती होगी अहमदाबाद - मुंबई बुलेट ट्रेन
Share:

नई दिल्ली : देश के रेल नेटवर्क को बेहद तेज़ रफ्तार और सुगम बनाने को लेकर रेल मंत्रालय प्रयास कर रहा है। इस दौरान सरकार द्वारा देश के कई शहरों में हाईस्पीड और बुलेट ट्रेनें संचालित करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर अहमदाबाद से मुंबई के मध्य बुलेट रेल सेवा प्रारंभ की जा सकती है। इस दिशा में सरकार द्वारा फिजिबिलिटी सर्वे करवाया जा रहा है। जिसके लिए जापान का दल फेयर बाॅक्स माॅडल बनाने में लगा है। माना जा रहा है कि इस बुलेट ट्रेन का किराया करीब 2800 रूपए तक हो सकता है। अब अहमदाबाद से मुंबई के बीच के सफर में लगने वाला समय बेहद कम किया जा सकेगा। जी हां, यह सब संभव होगा बुलेट ट्रेन से इसके लिए बुलेट ट्रेन का किराया और अन्य बातें तय की जाऐंगी। यही नहीं रेवेन्यू माॅडल के बना लिए जाने के बाद इस पर कार्य प्रारंभ हो जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इस तरह के काॅरिडोर को करीब 40000 लोग उपयोग कर सकेंगे। यही नहीं काॅरिडोर में 10 स्टेशन होंगे 

दूसरी ओर इस प्रोजेक्ट में 98 हजार करोड़ रूपए की लागत आने की संभावना है। यही नहीं संभावना जताई जा रही है कि बुलेट ट्रेन के सफर से अहमदाबाद से मुंबई तक व्यक्ति महज 2 घंटे में पहुंच सकता है। मामले को लेकर कहा गया है कि जापानी टीम इस तरह का सर्वे करवाएगी जिसमें लगभग 320 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से 

चलने वाली बुलेट ट्रेन को लेकर कितना किराया दिया जाना है। इसे लेकर लोगों की राय को भी प्राथमिकता दी जा सकती है। उल्लेखनीय है कि सरकार के विकास कार्यों के अंतर्गत बुलेट ट्रेन का भी प्रोजेक्ट शामिल था। रेल बजट में भी अहमदाबा - मुंबई तक बुलेट रेल सेवा संचालित किए जाने की बात सामने रखी गई थी। 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -