देखते ही देखते भड़की आग, कई किलोमीटर तक सब कुछ जलकर हुआ खाक
देखते ही देखते भड़की आग, कई किलोमीटर तक सब कुछ जलकर हुआ खाक
Share:

देहरादून: उत्तराखंड में गढ़वाल से लेकर कुमाऊं मंडल तक प्रत्येक स्थान पर जंगल धधक रहे हैं। हालात इस कदर नाजुक होती जा रही  हैं कि कई  स्थान आग आबादी के पास तक पहुंच चुके है। नैनीताल में शनिवार प्रातः  से राजभवन रोड के निचले क्षेत्र में आग भड़क गई। यह क्षेत्र राजभवन से करीब 1 कि.मी. दूर है। 200 मीटर दायरे में लगी आग पर वन विभाग की टीम ने काबू पा लिया। इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले में पाताल भुवनेश्वर के पास जंगल की आग से 2 मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 3 मकान आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। जंगलों में लगी आग से कई जगह धुंध छाई है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में आग की 39 घटनाएं दर्ज की गई।

983 घटनाएं की जा चुकी हैं दर्ज: जंहा इस बात का पता चला है कि प्रदेश में जंगलों में आग भड़कने का सिलसिला बीते वर्ष अक्टूबर से जारी है। यही कारण है कि गवर्नमेंट ने पूरे वर्ष को ही फायर सीजन बताया है। आमतौर पर फायर सीजन 15 फरवरी से 15 जून तक ही होता है। बीते 6 महीने में प्रदेश में आग की 983 घटनाएं दर्ज हो चुकी है । इनमें सर्वाधिक 584 गढ़वाल और 378 कुमाऊं मंडल में हुई। जिसके अतिरिक्त 21 घटनाएं संरक्षित वन क्षेत्रों में हुई हैं। जिसके कुल 1291.13 हेक्टेयर जंगल को क्षति पहुंची है, जबकि पांच लोग जान गंवा चुके हैं।

आग लगाने वालों पर होगा केस: मिली जानकारी के अनुसार जंगल में सुलगती आग वन्य प्राणियों पर भी भारी पड़ने लगी है। उत्तरकाशी के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि 24 मार्च को बाड़ाहाट रेंज में मनेरी के पास एक घुरल झुलसी हुई हालत में  पाया गया था। उसका इलाज़ करने की कोशिश भी की गई , लेकिन बचाया नहीं जा सका। उत्तरकाशी वन प्रभाग, अपर यमुना वन प्रभाग और टौंस वन प्रभाग में जंगल सुलग रहे हैं। डीएम के अनुसार जिले में आग बुझाने के लिए वन विभाग के तीन सौ से अधिक कर्मचारी जुटे हैं। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने आमजन से आग की घटनाओं की सूचना तत्काल फायर सर्विस और वन विभाग को देने की अपील की है। साथ ही वनों में आग लगाने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी भी दी है। उन्होंने सभी थाना पुलिस को भी इस शरारती तत्वों पर निगाह रखने के निर्देश दिए। 

फिर विकराल रूप ले रहा है कोरोना, 24 घंटों में 93 हजार संक्रमित मामले आए सामने

बिहार में बढ़ते कोरोना पर सीएम नितीश की उच्चस्तरीय बैठक, दिए ये निर्देश

IIT जोधपुर के 14 और छात्रों को हुआ कोरोना, अब तक 65 स्टूडेंट्स संक्रमित

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -