पति की मदद के लिए पत्नी करना चाहती थी काम...ससुर ने कर दिया ऐसा हाल

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स एक महिला को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स के हाथ में ईंट है और वो निरंतर महिला के सिर पर वार करता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस बारें में कहा है कि एक 26 वर्ष की महिला को उसके ही ससुर ने ईंट से मार-मारकर जख्मी कर दिया है। यह घटना मंगलवार की दिल्ली के प्रेम नगर इलाके की है। ईंट के हमले से महिला बुरी तरह से जख्मी हो चुकी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

दिल्ली पुलिस एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिख रही महिला का नाम काजल है। काजल की उम्र 26 वर्ष की है। काजल एक इंटरव्यू देने के लिए जा रही थी।  खबरों का कहना है कि काजल नौकरी करके अपने पति की सहायता करना चाहती थी। काजल को इंटरव्यू देने जाता देख उसके ससुर नाराज हो उठा। उन्होंने काजल को इंटरव्यू के लिए जाने से रोका। उसके बाद ससुर ने काजल पर ईंट से ताबड़तोड़ अटैक कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है।

वायरल वीडियो में काजल एक गली से गुजरती हुई दिखाई दे रही है। वहीं वीडियो में उसके ससुर के हाथों में ईंट दिखाई दे रही है। वीडियो में काजल के ससुर उसके सिर पर ईंट से निरंतर अटैक करते हैं।  रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में काजल बुरी तरह जख्मी हो गई। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इसके सिर में 17 टांके लगे। पुलिस ने कहा है कि काजल के ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

शर्मनाक! 14 वर्षीय मासूम के साथ 5 युवकों ने की दरिंदगी की हदें पार, 4 निकले नाबालिग

जौनपुर: यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में 30 हजार का इनामी बदमाश ढेर

9 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी करने वाला ट्यूशन टीचर अब्दुल वाहिद गिरफ्तार

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -