कोटा : कहते है कि एक पत्नी के लिए उसका सुहाग ही सबकुछ होता है। लेकिन, एक कलियुगी पत्नी ने रंजिश के चलते मामूली सी बात पर खुद अपने ही हाथो से अपने सुहाग को उजाड़ दिया। उसके पति की महज इतनी सी गलती थी की वह अलग रह रही पत्नी से जन्मे अपने बड़े बेटे से मिलने उसके घर चला गया था। पुलिस इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक राजस्थान के कोटा जिले के बरोडे गांव में पति पत्नी के बिच काफी समय से विवाद चल रहा था। दोनों के बिच आए दिन झगडे होते थे जिसकी वजह से दोनों अलग अलह रह रहे थे। एक दिन पति अपने बड़े बेटे से मिलने के लिए पत्नी के घर चल गया इसी दौरान वहां पत्नी से फिर विवाद हो गया।
विवाद इतना बड़ा की देखते ही देखते पत्नी और उसके घरवालो ने पति के ऊपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वॉर से पति की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसर गया। पुलिस जे शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए रवाना क्र दिया और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक शख्स की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है।