आपसी विवाद में पति ने दिया पत्नी को ऐसा जख्म
आपसी विवाद में पति ने दिया पत्नी को ऐसा जख्म
Share:

भोपाल : एक पति ने मोबाईल पर बातें करने वाली अपनी पत्नी से ऐसी नाराजगी जाहिर की जो उसके लिए ही परेशानी बन गई। अब यह पति पछता रहा है। इसने अपनी पत्नी के चेहरे, पीठ, पेट आदि स्थानों पर हसिये से करीब 30 वार कर दिए। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस महिला को चिकित्साय में भर्ती किया गया है। इसकी नाक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।

महिला के शरीर में इतने घाव हैं कि इसे 100 टांके लगाने पड़े हैं। महिला अधिक कुछ बोल नहीं पा रही है। उसने सवाल किया कि उनसे पूछो मेरा कसूर क्या था। पति से पुलिस ने कई तरह के सवाल किए। इस दौरान पति ने रोते हुए कहा कि वे बहुत शर्मिंदा हैं। वे उसके बिना जी नही पाऐंगे।

एक बच्ची ने कहा कि उसके माता-पिता के बीच दो साल से विवाद चल रहा है। उसने कहा कि पापा कुछ नहीं करते हैं इसलिए दोनों के बीच विवाद अधिक होता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -