आखिर क्यों सफ़ेद होती हैं होटल की चादर, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
आखिर क्यों सफ़ेद होती हैं होटल की चादर, वजह सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
Share:

ट्रैन में सफर कर रहे हों या फिर होटल में रुक रहे हों, हर जगह एक चीज कॉमन पाई जाती है और वो है वहां बिछी चादरों का सफेद रंग। हालाँकि क्या आप इसके पीछे की असल वजह जानते हैं। अगर नहीं तो आज हम आपको बताते हैं आखिर क्यों होटल के कमरों में बिछाई जाने वाली चादरों का रंग सफेद ही होता है।

ब्लीचिंग करना आसान- सफेद बेडशीट पर गलती से अगर कोई दाग भी लग जाता है तो उसे ब्लीच करना आसान होता है। जी हाँ और होटल में सफेद बेडशीट को साफ करने के लिए अक्सर ब्लीच का इस्तेमाल किया जाता है और ऐसा करने से कपड़े पर मौजूद सभी कीटाणु भी खत्म हो जाते हैं। 

कलर फेड होने की नहीं टेंशन- होटल की चादरों को साफ करने के लिए उन्हें हेवी ब्लीच किया जाता है। जी हाँ और सफेद चादर की जगह अगर रंगीन चादरें साफ करने के लिए हेवी ब्लीच की जाएंगी तो उनका कलर फेड हो सकता है। यह दिखने में खराब लग सकता है। इस वजह से होटल की चादरों को सफेद रखा जाता है ।

बदबू से बचाने के लिए - होटलों की चादरों को बदबू और सीलन से बचाने के लिए इन्हें क्लोरीन से ब्लीच किया जाता है।

स्ट्रेस को रखता है दूर- अक्सर लोग छुट्टियों में अपने स्ट्रेस को दूर करने के लिए घूमने जाते हैं। इस वजह से होटल के कमरे में बिछी सफेद बेडशीट उन्हें अपनी तरफ बेहद आकर्षित करती है। जी दरअसल अगर मनोविशेषज्ञों की मानें तो होटल का कमरा जितना साफ होगा गेस्ट उतना ही अच्छा महसूस करता है।

सुकून- ऐसा कहा जाता है सफेद रंग आंखों को सुकून देता है। सफ़ेद रंग को देखकर शांति मिलती है। सफ़ेद चादर को देखकर दिमाग को बेहद आराम और खुशी भी मिलती है।

गंदा- बेडशीट का रंग सफेद होने की वजह से इसके गंदे होते ही यह होटल कर्मचारियों की नजरों में भी जल्दी आ जाती है। इससे उन्हें उसको बदलने में आसानी रहती है।

छात्रा के प्यार में डूबी महिला टीचर, बदलवाया जेंडर और कर डाली शादी

3 मंजिला मकान को ग्रीन बिल्डिंग बनाकर सालाना कमाते हैं 70 लाख, मिलिए रामवीर सिंह से

Video: चीन में कितना मुश्किल है ड्राइविंग टेस्ट, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -