आखिर क्यों गणपति बप्पा को पसंद है मोदक?
आखिर क्यों गणपति बप्पा को पसंद है मोदक?
Share:

गणपति बप्पा जी को मोदक खाने में सबसे पसंद है। मोदक काफी मुलायम होते हैं और उन्हें खाने से कई फायदे होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आखिर बप्पा को मोदक ही क्यों पसंद है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा है।

पौराणिक कथा- कहा जाता है मोदक खाकर गणपति जी के दांत का दर्द खत्म हो गया और इसके बाद से ही मोदक गणेश जी को काफी प्रिय हो गए। इसी के चलते उनके भक्त उन्हें मोदक का भोग लगाए बिना नहीं
रहते। 

एक अन्य कथा- पद्म पुराण में भी मोदक को लेकर एक कहानी बताई गई है। इसमें लिखा हुआ है कि शिव-पार्वती एक बार देवलोक पहुंचे थे। उन्होंने एक खास मोदक बनाया था। जो भी उसे खाता वह विज्ञान, शास्त्र, कला एवं लेखन में निपुण हो जाता। कार्तिक और गणेश इसे बांटकर नहीं खाना चाहते थे। इसके बाद दोनों में तय हुआ कि वे अपनी अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करेंगे। अलग-अलग विधाओं में पारंगत होने के लिए कार्तिक जहां यात्रा पर निकल गए। वहीं भगवान गणेश ने अपने माता पिता की परिक्रमा करना शुरू कर दिया। ऐसा करने की वजह पूछे जाने पर गणेश जी ने तर्क दिया कि माता पिता की भक्ति के बराबर और उससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता। इस तर्क से खुश होकर शिव-पार्वती ने खुश होकर मोदक भगवान गणपति को दे दिया।

वहीं पुराणों में भी मोदक का वर्णन मिलता है। जी दरअसल मोदक का अर्थ आनंद बताया गया है।

आखिर क्यों मनाते हैं लोहड़ी का पर्व, जानिए पूजा विधि

आखिर क्यों माता लक्ष्मी ने उल्लू पक्षी को बनाया अपनी वाहन?

शुक्रवार के दिन जरूर पढ़े माँ संतोषी की यह कथा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -