यह है भगवान शिव के शरीर पर भस्म लगाने का रहस्य
यह है भगवान शिव के शरीर पर भस्म लगाने का रहस्य
Share:

सावन का महीना भगवान शिव का अधिक प्रिय महीना होता है इसमें आप जो भी मनोकामना रखते है भगवान शिव उसे अवश्य पूरा करते है. आज तक आपने भगवान शिव के बारे में कई बातें सुनी होगी लेकिन क्या आप ये जानते है कि भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म क्यों लगाते है?. जैसा कि हम सभी जानते है कि लक्ष्मी-गणेश, राधा-कृष्ण, राम-सीता, विष्णु, ब्रह्मा आदि अनेकों भगवान भारी-भारी गहनों और वस्त्रों से लदे होते है.

लेकिन भगवान शिव इस प्रकार का कोई भी गहना धारण नहीं करते है और न ही इस प्रकार का वस्त्र. तो चलिए जानते है कि भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म क्यों लगाते है. धार्मिक मान्यता के अनुसार बताया गया है कि भगवान शिव को मृत्यु का स्वामी माना गया है यही नहीं बल्कि उनका नाम शिव भी शव से मिलाकर बना है जिसके चलते उन्हें शिव के नाम से जाना जाता है.

इसके अलावा बताया गया है कि भगवान शिव के अनुसार शरीर नश्वर है और इसे एक दिन इस भस्म की तरह शरीर राख हो जाना है. बस यही वजह है कि भगवान शिव इस आखिरी पड़ाव का बहुत सम्मान करते है और इसलिए इस सम्मान को वो खुद पर भस्म लगाकर जताते हैं.

वहीं कथाओं के अनुसार बताया गया है कि भगवान शिव और माता सति को यज्ञ के लिए निमंत्रण ना मिलने पर सति ने क्रोध में आकर खुद को अग्नि के हवाले कर दिया था, इस दौरान शिव सति की जगह भस्म देखकर परेशान हो गए और उन्होंने माता सति को याद कर वो राख अपने शरीर पर लगा ली. यही वजह है कि भगवान शिव अपने शरीर पर भस्म लगाते है.

ये भी पढ़े

क्यों रखा जाता है घरों में कछुआ और लांफिग बुद्धा?

मंत्र जाप में रखने वाली सावधानियां

ये चार राशि वाले छुपाते हैं अपना दुःख

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -