सीएम योगी ने PM के साथ गंगा में डुबकी क्यों नहीं लगाई ? अखिलेश ने माँगा जवाब
सीएम योगी ने PM के साथ गंगा में डुबकी क्यों नहीं लगाई ? अखिलेश ने माँगा जवाब
Share:

वाराणसी: एक तरफ जहां वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी काशी विश्वनाथ धाम (कॉरिडोर) का उद्घाटन करने के साथ ही कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, ताे वहीं दूसरी तरफ अखिलेश यादव एक के बाद एक सवाल उठा रहे हैं। जौनपुर में विजय संकल्प रैली में पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य के सीएम कितने समझदार हैं उन्होंने मां गंगा में डुबकी नहीं लगाई। 

अखिलेश ने कहा कि सीएम योगी जानते हैं मां गंगा और यमुना नदी का पानी गंदा हो चुका है। अगर चंबल नदी का पानी, नदी में नहीं  मिलता तो डुबकी लगाने योग्य भी नहीं होता। आज जौनपुर में गोमती की क्या स्थिति है यह किसी से छिपा नहीं है। अखिलेश यादव ने कहा कि आज भ्रष्टाचार महंगाई कम नहीं हो पा रही है। इससे उनके (भाजपा के) सांसद और विधायक गांवों में नहीं घुस पा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार नाकाम हो रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा जनता के साथ मिलकर भाजपा को राज्य और देश से हटा देगी, सपा 400 से अधिक सीटें जीतेगी। 

अखिलेश ने आगे कहा कि भाजपा ने कहा कि लोगों की आमदनी दोगुनी हो जाएगी। लेकिन हालत  यह है कि मंहगाई दोगुनी हो गई है। किसानों को खाद नहीं मिल रही है। अगर किसान कोरोना काल में खेतों में काम नहीं करते, तो देश की अर्थ व्यवस्था और चौपट हो जाती। माफियाओं पर बुलडोजर चलाई जाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि हर जिले में माफिया हैं। राज्य सरकार इन मामलों की सूची क्यों सार्वजनिक नहीं करती है।

शरद पवार को ममता बनर्जी ने दी जन्मदिन की बधाई

Punjab Assembly Elections: अरविंद केजरीवाल के निशाने पर चरणजीत सिंह चन्नी

चीन के आक्रमण पर कांग्रेस ने लोकसभा में स्थगन नोटिस दिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -