राजस्थान में रोज़ 17 रेप क्यों होते हैं ? CM गहलोत बोले- रिश्तेदार ही करते हैं...
राजस्थान में रोज़ 17 रेप क्यों होते हैं ? CM गहलोत बोले- रिश्तेदार ही करते हैं...
Share:

जयपुर: नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (NCRB) का डेटा सामने आने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का एक ऐसा बयान सामने आया है, जिसपर विवाद मच सकता है। सीएम गहलोत ने कहा है कि बलात्कार की अधिकतर वारदातें रिश्तेदार ही करते हैं। गहलोत ने कहा कि 56 फीसदी महिला अपराध के केस फर्जी दर्ज होते हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी पुलिस की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यहां की पुलिस बढ़िया काम कर रही है। इससे अन्य राज्यों की तुलना में राजस्थान का क्राइफ ग्राफ काफी नीचे है।

हालांकि, हाल ही में NCRB द्वारा जारी किए गए आंकड़े सीएम अशोक गहलोत के दावों को झुठलाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में वर्ष 2020 के सापेक्ष 2021 में महिला अपराध में 15.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। NCRB की इस रिपोर्ट के अनुसार, बलात्कार के कुल मामलों में राजस्थान पूरे देश में टॉप पर है। ताजा आंकड़ों के अनुसार, राजस्थान में 2020 में बलात्कार के 5,310 केस दर्ज किए गए, वहीं 2021 में सूबे में रेप के 6,337 केस दर्ज हुए, जो देशभर में सर्वाधिक हैं। इस हिसाब से राजस्थान में हर दिन 17 महिलाएं दुष्कर्म या सामूहिक बलात्कार की शिकार हुईं हैं।  

इन आंकड़ों पर गहलोत का कहना है कि राजस्थान में पहले फरियादियों को थाने से ही वापस लौटा दिया जाता था, उनकी FIR तक नहीं दर्ज की जाती थी। वहीं कार्रवाई नहीं होने और बदनामी के डर से भी लोग थानों में नहीं आते थे। सीएम गहलोत ने दावा किया कि, राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद इसमें बहुत सुधार हुआ है। अब फरियादी बेधड़क होकर पुलिस के पास आने लगे हैं। उनकी शिकायतों पर फ़ौरन कार्रवाई भी हो रही है। इससे अपराधियों में डर और आम जन में भरोसा कायम हो सका है। NCRB में बलात्कार के आंकड़ों पर बयान देते हुए सीएम गहलोत ने सवाल किया कि आखिर बलात्कार कौन करता है? उन्होंने खुद ही इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अधिकतर दुष्कर्म की वारदात पीड़ित लड़की के रिश्तेदार और परिचित लोग ही अंजाम देते हैं

अर्थव्यवस्था को लेकर फिर सरकार पर बरसी कांग्रेस

'भाजपा के लोग दूध के धुले हैं क्या?', PM मोदी के बयान पर भड़के तेजस्वी यादव

मध्य प्रदेश में 16 दिन रहेगी राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा'

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -