कौन हैं प्रतिमा भौमिक ? जिन्हे त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बना सकती है भाजपा
कौन हैं प्रतिमा भौमिक ? जिन्हे त्रिपुरा की पहली महिला मुख्यमंत्री बना सकती है भाजपा
Share:

अगरतला: त्रिपुरा में भाजपा ने 32 सीटें जीतने के साथ पूर्ण बहुमत तो हासिल कर लिया है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर अभी फैसला नहीं आया है। हालांकि, सूबे में इस बार भाजपा द्वारा महिला CM बनाने की चर्चें सियासी गलियारों में चल रहीं है। यदि ऐसा होता है, तो यह दूसरी बार होगा जब कोई महिला राज्य की बागडौर संभालेगी। चुनाव से पहले तो पार्टी ने माणिक साहा को ही मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट किया था, मगर अब प्रतिमा भौमिक (Pratima Bhoumik) के नाम पर मुहर लग सकती है।

बता दें कि, फिलहाल प्रतिमा भोमिक, केंद्र की मोदी सरकार में केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री हैं। प्रतिमा को भाजपा ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए त्रिपुरा के विधानसभा चुनाव में उतारा और उन्होंने भी चुनाव जीतकर पार्टी की उम्मीदों को पूरा किया। मंत्री के राज्य का चुनाव लड़ने पर भी कई लगाई गई थी, मगर अब सूत्रों के मुताबिक, उनके नाम पर पार्टी मुहर लगा सकती है। प्रतिमा त्रिपुरा के धनपुर गांव से हैं, जो भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के करीब स्थित है। वह कृषि परिवार से आती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा इस बार पूर्वोत्तर में नई रणनीति अपनाना चाहती है। भाजपा का मानना है कि यदि प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री बनाया गया, तो पूरे देश में एक अलग संदेश जाएगा, जो लोकसभा चुनाव पर भी प्रभाव डाल सकता है। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में पूर्वोत्तर की सभी सीटों पर नजर जमाए बैठी है। त्रिपुरा में महिला मुख्यमंत्री बनाने से महिला वोटरों को भाजपा अपनी तरफ आकर्षित करना चाह रही है।

वहीं, दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री बनने की अटकलों को खारिज करते हुए प्रतिमा भौमिक ने कहा है कि हम पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और जैसा भी पार्टी कहेगी, वैसे ही करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने ही लायक बनाया है और पार्टी के कहने पर ही चुनाव लड़ी हूं। प्रतिमा ने कहा कि अभी कोई कयास लगाना गलत होगा।

बता दें कि, प्रतिमा भौमिक ने 1998 और 2018 में धनपुर से विधानसभा चुनाव लड़ा था। हालाँकि, दोनों ही बार वह CPM नेता माणिक सरकार से चुनाव हार गईं थी। हालांकि इस बार उन्होंने उसी सीट से CPM के कौशिक चंदा को 3500 मतों से पराजित किया है। प्रतिमा भौमिक साइंस ग्रेजुएट हैं और उन्होंने 1991 में भाजपा का दामन थामा था। भाजपा के टिकट पर 2019 में संसद के लिए निर्वाचित होने के दो साल बाद भौमिक ने जुलाई 2021 में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली थी।

CM शिवराज के राजनीति में कदम रखने से खुश नहीं था उनका परिवार, ऐसे हुए कामयाब

'राहुल जी इंडिया ब्राइट है', संबित पात्रा ने बोला जमकर हमला

'पेगासस फोन में नहीं, राहुल के दिमाग में', CM शिवराज ने कांग्रेस पर बोला हमला

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -