ये 10 सपने जो देते है धन लाभ का संकेत
ये 10 सपने जो देते है धन लाभ का संकेत
Share:

ये 10 सपने देते है धन लाभ का संकेत : सपनों की अपनी ही एक रहस्यमयी दुनिया है। कुछ लोग कहते हैं कि जिन ख्यालों में हम दिन भर रहते वही ख्याल सपनों का आकार लेकर हमें दिखते हैं। रामामयण और महाभारत के अलावा कई दूसरे धर्मग्रंथों में सपनों का उल्लेख क‌िया गया है। सपनों को इनमें भव‌िष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत बताया गया है।

कुछ सपने आपको न‌िकट भव‌िष्य में कामयाबी और लाभ की सूचना देते हैं तो कुछ नुकसान और कष्ट का संकेत दे जाते हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बता रहे हैं जो धन लाभ का संकेत देते हैं।

2. खुद को ऊँचाई पर चढ़ते हुए देखना
धन लाभ के लिए आपका उन्नति करना जरुरी है और उन्नति होती है तो धन लाभ होता है। हमारे सपने भी कुछ इसी तरह का संकेत देते हैं। स्वप्न विज्ञान के अनुसार व्यक्ति जब सपने में खुद को ऊपर की ओर चढ़ता हुआ देखता है तो यह संकेत है कि, व्यक्ति की जल्दी ही उन्नति होने वाली है और धन का लाभ मिलने वाला है।

3. सपने में भगवान या साधु का दिखना

Dream for money gain in Hindi Astrology 
सपने में भगवान को देखना बड़ा ही खुभ स्वप्न माना जाता है। यह सपना जिसे आता है उसे आने वाले कुछ ही दिनों में कोई बड़ी सफलता मिलती है। यह स्वप्न बताता है कि व्यक्ति के किस्मत के दरवाजे खुल गए हैं। भगवान को सपने में देखने के समान ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति या साधु को देखना भी शुभ फलदायी होता है। यह स्वप्न बताता है कि कोई बड़ा लाभा या मान-सम्मान मिलने वाला है।

4. सपने में अर्थी का दिखना
शगुनशास्त्र में बताया गया है कि कहीं जाते समय मार्ग में अर्थी दिख जाए तो यात्रा लाभप्रद होती है।शगुनशास्त्र की तरह स्वप्नशास्त्र भी कहता है कि सपने में अर्थी का दिखना बड़ा ही शुभ होता है। जिस व्यक्ति को सपने में अर्थी दिखती है उसे कोई बड़ा लाभ प्राप्त होता है।

5. सपने में ऐसा आलिंगन देखना
सपने में श्रृंगार किए हुए स्त्री को अपने पास देखना बड़ा ही शुभ होता है। इससे कुंवारे व्यक्ति की शादी होने का संकेत मिलता है। विवाहित व्यक्ति को स्त्री सुख मिलता है। लेकिन सपने में कोई पुरुष यह देखता है कि दो स्त्री आपस में आलिंगन कर रही हैं तो यह धन प्राप्ति का संकेत होता है। लेकिन स्त्री अगर ऐसा सपना देखती है तो उनके साथ कुछ बुरा होने की संभावना रहती है। ठीक इसी प्रकार कोई पुरुष दो पुरुष को आलिंगन करते हुए देखता है तो यह शुभ स्वप्न नहीं होता है।

6. खुद को खाना बनाते हुए देखना
अगर आपको खाना बनाना पसंद नहीं है तब भी यह दुआ कीजिए कि किसी रात आप सपने में खुद को आग जलाकर खाना बनाते हुए देखें। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में व्यक्ति का खुद अपने हाथों से आग जलाकर भोजन बनाते हुए देखना बहुत शुभ स्वप्न है।इस स्वप्न का मतलब है आपको नौकरी या रोजगार में उन्नति मिलने वाली है। धन लाभ प्राप्त होने की भी संभावना रहती है।

7. सपने में अनार खाते हुए देखना
आपको अनार खाना पसंद है, अगर हां तब तो आप खुली आंखों से भी अनार खाइये। लेकिन नहीं पसंद है तब भी आपको यह प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही आप खुली आंखों से अनार न खाएं लेकिन सपने में खुद को अनार खाता हुआ जरुर देखें। इसका कारण यह है कि लाल-लाल दानों वाले पके हुए मीठे अनार खाते हुए खुद को सपने में देखने से धन की प्राप्ति होती है।

8. खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखना
ऐसी मान्यता है कि व्यक्ति अगर खुद को सपने में धन का लेन-देन करते हुए देखता है तो इसका मतलब है कि आने वाले कुछ दिनों में धन लाभ मिलने वाला है। धन के लेन-देन में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप खुद को उधार देते हुए या लेते हुए देखें।

9. सपने में फूलों का दिखना 
मान्यताओं के अनुसार सपने में अगर कोई व्यक्ति फूल देखता है तो इसका मतलब है कि व्यक्ति को धन लाभ या कोई बड़ी सफलता या सुख मिलने वाला है। इसी तरह दही, जल भरा हुआ कलश, पान या छाता दिखना भी शुभ स्वप्न माना जाता है। सपने में छाता दिखने का मतलब है आपको पदोन्नति मिलने वाली है। सपने में अनाज का ढ़ेर दिखना भी शुभ स्वप्न माना जात है इससे धन का लाभ मिलता है।

10. अखरोट खाते हुए खुद को देखना
अखरोट तो आपने कई बार खाए होंगे। अगर आपने माता वैष्णो दवी की यात्रा की होगी तो प्रसाद रुप में अखरोट बांटा भी होगा। लेकिन खुली आंखों से अखरोट खाना या अखरोट बांटना आपको जितनी खुशी नहीं दे सकता है। उससे कहीं अधिक खुशी आपके तब मिलती है जब आप खुद को सपने में अखरोट खाते हुए देखते हैं। माना जाता है कि सपने में अखरोट खाते हुए देखने से स्वादिष्ट भोजन की प्राप्ति होती है और धन लाभ भी मिलता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -