'हिन्दू कहाँ शरण लेंगे ?' लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मान्तरण के खिलाफ मुंबई में बड़ी रैली
'हिन्दू कहाँ शरण लेंगे ?'  लव जिहाद, लैंड जिहाद और धर्मान्तरण के खिलाफ मुंबई में बड़ी रैली
Share:

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में हिंदूवादी संगठनों ने मुसलमानों के आर्थिक बहिष्कार को लेकर एक बड़ी रैली निकाली। 'हिंदू जन आक्रोश मोर्चा' द्वारा रविवार (12 मार्च) को 40 डिग्री तापमान के बीच मुंबई के मीरा रोड पर आयोजित की गई दो किमी लंबी रैली के बाद प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मुस्लिम समुदाय के आर्थिक बहिष्कार की अपील की।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रदर्शनकारियों ने मीरा रोड के गोल्डन नेस्ट चौक से करीब 2 किमी तक पैदल मार्च किया। मार्च ख़त्म होने के बाद, 'लव जिहाद' और 'लैंड जिहाद' के खिलाफ भाषण दिए गए। इसी दौरान कुछ वक्ताओं ने मुस्लिम समुदाय का आर्थिक बहिष्कार करने की अपील भी की। प्रदर्शनकारियों को संबोधित करने वाले वक्ताओं में शामिल काजल हिंदुस्तानी ने इस दौरान कहा कि, 'इस्लामी आक्रामकता के तीन प्रमुख पहलू हैं। पहला है लव जिहाद, दूसरा लैंड जिहाद और अंत में धर्मांतरण की समस्या है…।'

उन्होंने कहा कि, इन तीनों समस्याओं का समाधान एक ही है। यह एक ऐसा समाधान है, जिसके लिए आपको राजनीतिक नेता नहीं रोकेंगे। यहां तक ​​कि सर्वोच्च न्यायालय या मीडिया भी नहीं रोक पाएगी और वह समाधान उनका आर्थिक बहिष्कार।' इस रैली का वीडियो मुंबई पुलिस ने भी रिकॉर्ड किया है। सभा के दौरान काजल हिंदुस्तानी ने कहा कि, 'मीरा रोड पर नया नगर पर आज 97-98 फीसद जिहादियों का कब्जा है। हिंदू कहां शरण लेंगे।'

अडानी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब, वक़्त से पहले चुका दिया 2.65 अरब डॉलर का कर्ज

दिल्ली सहित इन प्रदेशों में आज बारिश की संभावना, जानें अपने राज्य का हाल

'नाटु-नाटु' और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ ने जीता ऑस्कर, पीएम मोदी ने दी बधाई, जानिए क्या कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -