पत्नी नहीं पहनती पसंद की साड़ी तो पति ने मचाया हंगामा, तलाक तक पहुंची बात
पत्नी नहीं पहनती पसंद की साड़ी तो पति ने मचाया हंगामा, तलाक तक पहुंची बात
Share:

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां साड़ी पहनाने के चक्कर में पति-पत्नी का रिश्ता तलाक के मुहाने तक पहुंच गया है। पति अपनी पत्नी को मनपसंद साड़ी पहनने के लिए बोलता है। पत्नी जब मनपसंद साड़ी नहीं पहनती है, तो पति घर में क्लेश करता है। आए दिन की इस कहानी ने पत्नी को तंग कर दिया तथा वह अपने मायके चली गई। अब मामला परिवार परामर्श केंद्र पंहुच गया है। जहां पिछले रविवार को दोनों की काउंसलिंग की गई। 

जनपद आगरा की रहने वाली लड़की की शादी जनपद हाथरस के रहने वाले लड़के से हुई थी। दोनों की शादी 8 महीने पूर्व हुई थी। हिंदू रीति रिवाज से दोनों की शादी बड़े धूमधाम से संपन्न हुई थी। पति ने परिवार परामर्श केंद्र में कहा कि वह अपनी पत्नी ने बेइंतेहा मोहब्बत करता है। पति ने बोला कि वह चाहता है की पत्नी उसकी पसंद की ही साड़ी पहने। पति को साड़ी में पत्नी को देखकर बेहद प्रसन्नता होती है। वही दूसरी ओर पत्नी ने कहा कि वह ज्यादातर पति के पसंद की ही साड़ी पहनती है। कभी-कभी जब अपनी पसंद की साड़ी पहनती है, तो पति नाराज हो जाता है। नाराज होकर पति खरी-खोटी सुनाने लगता है। 

वही इसी बात को लेकर दोनों में लड़ाई होना शुरू हो गई। एक दिन पति के अधिक गुस्सा करने पर 2 महीने पहले वह मायके वापस आ गई। मायके आने के पश्चात् पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की। शिकायत प्राप्त होने के बाद पुलिस ने मामले को परिवार परामर्श केंद्र में ट्रांसफर कर दिया। परिवार परामर्श केंद्र में मामला आने के पश्चात् काउंसलर डॉ। अमित गौड ने दोनों की काउंसलिंग की। डॉ। अमित गौड ने कहा कि एक अजीब मामला आया है। पति चाहता है कि पत्नी उसकी पसंद की ही साड़ी पहने। युवक मानसिक तौर पर बीमार है या वह पत्नी को अति प्रेम करता है। दोनों को समझाया गया है। दोनों में समझौता भी हुआ है। खैरियत जानने के लिए अगली दिनांक दी गई है। 

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

बीजेपी का गठबंधन भूल गई? कांग्रेस नेता दीक्षित का तीखा जवाब

हल्द्वानी में नोट बांटने वाले युवक का रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -