क्या सच में शाहरुख खान ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़?, शालिनी तलवार ने किया खुलासा
क्या सच में शाहरुख खान ने मारा था हनी सिंह को थप्पड़?, शालिनी तलवार ने किया खुलासा
Share:

मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह इन दिनों मुश्किलों में फंसे हुए है। जी दरअसल उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। दोनों के बीच जो विवाद हुआ है वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। जी दरअसल शालिनी ने सिंगर पति और ससुराल वालों के ख‍िलाफ शालिनी ने यौन हिंसा, मानसिक और शारीरिक उत्‍पीड़न, आर्थ‍िक उत्‍पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। केवल यही नहीं बल्कि उन्होंने अपने ससुरालवालों के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आप सभी को बता दें कि एक टीवी शो पर शालिनी ने सार्वजनिक तौर पर हनी सिंह का बचाव किया था।

उस समय ऐसी चर्चा थी कि शाहरुख खान ने एक शो के दौरान हनी सिंह को थप्‍पड़ मारा था, जिसके बाद हनी सिंह की पत्नी ने उनका बचाव किया था। जी दरअसल, यह मामला साल 2014 का है जब हनी सिंह 'इंडियाज रॉ स्‍टार' शो को होस्‍ट कर रहे थे। वहीँ उसके बाद वह अचानक इंडस्‍ट्री से गायब हो गए। उस समय कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया था, हनी सिंह नशे की लत के श‍िकार हो गए थे और रीहैब सेंटर में थे। वही उसके बाद एक टीवी शो में पहली बार हनी सिंह की पत्‍नी शालिनी तलवार भी नजर आई थीं। जी दरअसल शालिनी ने सार्वजनिक तौर पर पति का बचाव भी किया था। वहीँ जब एक इंटरव्यू के दौरान शालिनी से पूछा गया, "क्‍या यह सच है कि शाहरुख खान ने हनी सिंह को थप्‍पड़ मारा था?"

तो शालिनी ने कहा, "वह उन्‍हें थप्‍पड़ क्‍यों मारेंगे। यह सब कही-सुनी बातें हैं। हनी, शाहरुख भाई की बहुत इज्‍जत करते हैं। भाई भी हनी को छोटे भाई की तरह प्‍यार करते हैं। सच तो यह है कि शाहरुख भाई ने हमारी बहुत मदद की है।" आप सभी जानते ही होंगे कि शालिनी ने हनी सिंह पर मारपीट करने, मानसिक तनाव देने और भावनात्मक रूप से टॉर्चर करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, 'हृदेश, उनके माता-पिता और छोटी बहन ने उनका शोषण किया है। हमारा रिलेशन हमारे हनीमून के वक्त से ही बिगड़ना शुरू हो गया था। हनीमून के दौरान से ही हनी सिंह ने मुझपर कई बार हाथ उठाया।'

मिशन ऑलआउट: 38 माह में सुरक्षाबलों ने मार गिराए 630 आतंकी, 85 जवान हुए शहीद

MP: बाढ़ से हुई भयानक तबाही देखकर बोले CM शिवराज- 'बीते 70 सालों में ऐसी स्थिति नहीं देखी'

कोरोना से हुई पति की मौत तो देवर ने लूटी भाभी की अस्मत, फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -