'पंजाब में जो भी हो रहा, उसकी वजह केवल भगवंत मान और AAP...', अमृतपाल कांड पर बोली भाजपा
'पंजाब में जो भी हो रहा, उसकी वजह केवल भगवंत मान और AAP...', अमृतपाल कांड पर बोली भाजपा
Share:

चंडीगढ़: पंजाब में खालिस्तान समर्थक संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है और पूरे सूबे में सुरक्षा पुख्ता कर दी है। अमृतसर के अंतर्गत आने वाले जल्लूपुर खेड़ा गांव में अमृतपाल सिंह के आवास के बाहर भी पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है और खालिस्तान समर्थक को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस मामले पर भाजपा ने पंजाब की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोला है।

रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुनील जाखड़ ने आज रविवार (19 मार्च) को कहा कि पंजाब में आज जो कुछ हो रहा है, उसके पीछे वजह सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) ही है। पंजाब पुलिस द्वारा अमृतपाल सिंह को भगोड़ा घोषित किए जाने पर भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने कहा कि, 'पंजाब के युवाओं को कट्टरपंथी बनाने वाला एक स्थानीय स्तर का गैंगस्टर राष्ट्रीय स्तर पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। भगवंत मान की कमजोरी की वजह से पंजाब में अलगाववादियों को आतंकवादी संगठनों से अधिक तरजीह मिल रही है।'

सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, 'यदि पंजाब की बदनामी हो रही है, तो इसका प्रभाव पूरे देश पर पड़ेगा। जो ऑपरेशन बगैर किसी शक्ति और दिखावे के हो सकता था, वो आज पूरे देश के सामने हो रहा है। G20 विश्व के एक बड़े हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है और उनके सामने ये अभियान चलाया जा रहा है।'

राजस्थान में कौन होगा कांग्रेस का CM फेस ? सीएम गहलोत ने कर दिया साफ़

'MP में कांग्रेस की सरकार आई तो 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर', कमलनाथ ने किया बड़ा ऐलान

'पढाई करो, मनीष ने मैसेज भेजा है..', बच्चों के सामने बोले CM केजरीवाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -