अब क्या नया करने जा रहे धोनी ? चेन्नई एयरपोर्ट से वायरल हुआ 'न्यू लुक' तो लोग करने लगे सवाल
अब क्या नया करने जा रहे धोनी ? चेन्नई एयरपोर्ट से वायरल हुआ 'न्यू लुक' तो लोग करने लगे सवाल
Share:

चेन्नई: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का चेन्नई हवाई अड्डे से नया लुक सामने आया है। बताया जा रहा है कि धोनी अपने प्रोडक्शन हाउस की पहली फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) के ट्रेलर और ऑडियो लॉन्च के लिए चेन्नई गए हुए हैं। धोनी को देखने के लिए उनके फैंस बड़ी संख्या में एयरपोर्ट पर मौजूद थे। वहीं, धोनी के एक फैन ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी नज़र आ रही है। 

 

धोनी के चेन्नई एयरपोर्ट पहुंचने की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और उनका नया लुक जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। बता दें कि, माही ने बीते दिनों ही (7 जुलाई को) अपना 42वां जन्मदिन मनाया है। बता दें कि, धोनी के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस पहली फिल्म का ट्रेलर और ऑडियो लॉन्ज आज यानी 10 जुलाई को होने वाला है। यह एक तमिल फिल्म होगी। जिसका डायरेक्शन रमेश तमिलमणि करेंगे और इसमें हरीश कल्याण, इवाना, नादिया, योगी बाबू और मिर्ची विजय जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में होंगे। इससे पहले कैप्टन कूल ने शनिवार को अपने फैंस को 42वें बर्थडे सेलिब्रेशन की एक झलक दिखाई थी। धोनी ने बेहद सादगी के साथ घर पर चार पालतू कुत्तों के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उन्होंने कुत्तों पर जमकर दुलार लुटाया। धोनी ने पहले कुत्तों के सामने केक काटा और उसके बाद सभी को थोड़ा-थोड़ा केक अपने हाथ से खिलाया। इसके बाद उन्होंने खुद भी केक खाया।

धोनी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, 'आप सभी की हार्दिक शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। मैंने अपने जन्मदिन पर जो किया, उसकी एक झलक।' बता दें कि धोनी ने 150 से ज्यादा दिन बाद इंस्टा पर कोई पोस्ट शेयर की है।

'मुझे उम्मीद है कि..', वेस्टइंडीज दौरे पर किससे मिलने के लिए बेक़रार हैं विराट कोहली ?

वार्नर के ख़राब फॉर्म पर भड़के गिलेस्पी, ऑस्ट्रेलियाई टीम को दे डाली ये नसीहत

लिटल मास्टर सुनील गावस्कर का जन्मदिन आज, पैदा होते ही हुआ था बड़ा हादसा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -