क्या है आज से शुरू हो रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान? यहाँ जानिए इससे जुड़े हर जरुरी सवाल के जवाब
क्या है आज से शुरू हो रहा ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान? यहाँ जानिए इससे जुड़े हर जरुरी सवाल के जवाब
Share:

नई दिल्ली: 15 अगस्त को देश अपना 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। इस बार का स्वतंत्रता का पर्व कई मायनों में विशेष होगा। सरकार ने 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस मनाने का कार्यक्रम बनाया है। यह अभियान 9 अगस्त यानी आज से शुरू किया जाएगा तथा स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा। बीते वर्ष केंद्र सरकार द्वारा 'हर घर तिरंगा अभियान' का ऐलान किया गया था। तत्पश्चात, देशभर में लोगों ने बड़े उत्साह से अपने घरों में तिरंगा फहराया था। अब इस बार देशवासी 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के साथ स्वतंत्रता के पर्व को मनाएंगे। इस बीच हमें जानना आवश्यक है कि आखिर 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान क्या है? इसका उद्देश्य क्या है? 

'मेरी माटी मेरा देश' अभियान क्या है? 
पीएम नरेंद्र मोदी ने 30 जुलाई को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 103वें संस्करण के चलते 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान का ऐलान किया था। इस अभियान में वीरों को याद करने के लिए देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। उनकी स्मृति में अमृत सरोवरों के निकट ग्राम पंचायतों में शिलाफलकम (स्मारक पट्टिकाएं) स्थापित किए जाएंगे। अपने हालिया संबोधन में पीएम ने कहा था कि अमृत महोत्सव की गूंज और 15 अगस्त नजदीक आने के बीच, देश में एक और महान अभियान आरम्भ होने की कगार पर है। हमारे वीर पुरुषों और महिलाओं के सम्मान में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान आरम्भ किया जाएगा।

इसकी समयसीमा क्या है?
'मेरी माटी मेरा देश' अभियान 9 अगस्त को आरम्भ होगा, जिसके तहत 15 अगस्त, 2023, स्वतंत्रता दिवस तक निर्धारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद के कार्यक्रम 16 अगस्त, 2023 से ब्लॉक, नगर पालिका/निगम और राज्य स्तर पर होंगे। समापन कार्यक्रम कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में 30 अगस्त, 2023 को निर्धारित है।

अभियान का उद्देश्य क्या है?
इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों एवं वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। सूचना एवं प्रसारण और दूरसंचार विभाग के सचिव अपूर्व चंद्रा के अनुसार, ‘मेरी माटी मेरा देश’; आजादी का अमृत महोत्सव का समापन कार्यक्रम होगा, जिसके तहत भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान, हर घर तिरंगा बेहद सफल रहा था और इस वर्ष स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के तहत एक और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम 'मेरी माटी मेरा देश' शुरू किया जा रहा है। 

अभियान के लिए खास वेबसाइट और पोर्टल लॉन्च:-- 
संस्कृति सचिव ने कहा कि जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए, एक पोर्टल https://merimaatimeradesh.gov.in/ लॉन्च किया गया है, जहां लोग मिट्टी या मिट्टी का दीपक हाथ में लेकर अपनी सेल्फी अपलोड कर सकते हैं। ऐसा करके, वे भारत को एक विकसित देश बनाने, गुलामी की मानसिकता को समाप्त करने, हमारी समृद्ध विरासत पर गर्व करने, एकता और एकजुटता बनाए रखने, नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों को पूरा करने एवं राष्ट्र की रक्षा करने वालों का सम्मान करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए पंच प्राण की प्रतिज्ञा ले सकते हैं। एक बार प्रतिज्ञा लेने के बाद, हिस्सेदारी का एक डिजिटल प्रमाणपत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय की सचिव मीता राजीवलोचन ने बताया कि युवा सेल्फी और पौधरोपण जैसी अपनी गतिविधियों को इस पोर्टल पर अपलोड करके भी https:// yuva.gov.in/meri_maati_mera_desh पोर्टल के जरिए अभियान में सम्मिलित हो सकते हैं। उन्होंने युवाओं से अभियान में उत्साह के साथ हिस्सा लेने और हमारी मातृभूमि के वीरों को श्रद्धांजलि देने के राष्ट्रव्यापी प्रयास में सम्मिलित होने का आग्रह किया।

झाड़ियों में छुपकर नदी में नहाती महिलाओं के वीडियो बना रहा था युवक, BJP नेता ने दी ये सजा

हैरतंअगेज! भोपाल में करोड़पति निकला स्टोर कीपर, देखकर दंग रह गई लोकायुक्त की टीम

जानिए क्या है आदिवासी दिवस का इतिहास?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -