आज के दिन दुनिया ने क्या खोया क्या पाया? जानिए 21 अप्रैल का इतिहास
आज के दिन दुनिया ने क्या खोया क्या पाया? जानिए 21 अप्रैल का इतिहास
Share:

इतिहास से अच्छा गुरु कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास केवल अपने में घटनाओं को नहीं समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से भी आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। इसी कड़ी में जानेंगे आज 21 अप्रैल को देश-दुनिया में क्या हुआ था, कौन सी बड़ी घटनाएं घटी थीं जिसने इतिहास के पन्नों पर अपना असर छोड़ा। 

आज (21 अप्रैल) की महत्वपूर्ण घटनाएं:-
1451- लोदी वंश का संस्थापक बहलोल खां लोदी दिल्ली का शासक बना.
1895- अमेरिका में विकसित पहले फिल्म प्रोजेक्टर 'पैनटॉप्टिकॉन' का प्रदर्शन किया गया.
1926- इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का जन्म.
1938- सारे जहां से अच्‍छा हिंदोस्‍ता हमारा... के रचयिता मशहूर शायर मोहम्मद इकबाल का पाकिस्तान के लाहौर में निधन.
1941-  यूनान ने नाजी जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया.
1945- दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सोवियत संघ की सेना ने जर्मनी के बर्लिन शहर के कुछ बाहरी इलाकों पर कब्जा कर लिया.
1960-  ब्रासीलिया शहर को ब्राजील की राजधानी बनाया गया.
1975-  दक्षिण विएतनाम के राष्ट्रपति थिऊ ने इस्तीफा दिया.
1987- श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम धमाके में 100 से ज्यादा लोगों की मौत. कार में रखे विस्फोटक में धमाके का आरोप लिट्टे पर लगा.
1989- चीन के थ्येनआन मन चौराहे पर छात्रों का विशाल प्रदर्शन.
1996- भारतीय वायु सेना के संजय थापर को पैराशूट के जरिए उत्तरी धुव्र पर उतारा गया.

'कमलनाथ ने बहुत सारी योजनाएं बंद कर दी थीं, हम तो हवाई जहाज से तीर्थ करा रहे हैं', CM शिवराज

शख्स महंगी पड़ी आशिकी, गर्लफ्रेंड के दूसरे बॉयफ्रेंड ने उतार दिया मौत के घाट

4 लड़कियों पर शख्स ने किया ब्लेड से वार, पत्नी है वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -