स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही दिल्ली की एक गली
स्वच्छ भारत अभियान की पोल खोल रही दिल्ली की एक गली
Share:

नईदिल्ली। गांधी जयंती के मौके पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लोगों को जानकारियां दे रहे थे, वहीं दिल्ली के कुछ क्षेत्रों में कूड़े के ढेर में ही लोग कचरा फैंक रहे थे। हालांकि कुछ लोगों ने कचरा फैलाने वालों से इस तरह गंदगी ने फैंकने की अपील की लेकिन, उन पर इसका कोई असर नहीं हुआ। कचरा फैंकने वालों में आमजन के अलावा एमसीडी के कर्मचारी तक शामिल हैं।

दरअसल दिल्ली के मजनूं का टीला क्षेत्र को लेकर जानकारी सामने आई है कि, यहां हर समय कचरे का अंबार लगा रहता है। एमसीडी कर्मचारी ही क्षेत्र में आकर कूड़ा फैंक जाते हैं। यह क्षेत्र राजघाट से लगभग 5 किलोमीटर दूर है मगर इसके बाद भी यहां अव्यवस्था साफ नज़र आती है। हर समय यहां पर कूड़े का ढेर लगा रहता है। यहां से निकलने वाले अक्सर कूड़े के ढेर से आने वाली दुर्गंध से परेशान रहते हैं।

कूड़े के ढेर से यहां के कारोबारी भी परेशान हैं, उनका कहना है कि कई बार ग्राहक यहां आने वाली दुर्गंध और पसरी हुई गंदगी देखकर प्रतिष्ठानों से सामान ही नहीं खरीदते हैं। जब अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता है तभी यहां की सफाई की जाती है। यहां के हालात बेहद खराब हैं। कई बार लोगों ने एमसीडी के अधिकारियों से इस बारे में शिकायत की लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला।

केंद्रीय मंत्री ने इंडिया गेट पर की सफाई

शिव सेना की मांग, रेल मंत्रालय पर मुकदमा चले

गुजरात में भाजपा की गौरव यात्रा आरम्भ

राज ठाकरे ने फिर साधा PM मोदी पर निशाना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -