धोनी के सन्यास को लेकर ब्रायन लारा ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
धोनी के सन्यास को लेकर ब्रायन लारा ने तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
Share:

नई दिल्ली: बीते कुछ महीनों से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं। भारत के महान कप्तान रहे महेन्द्र सिंह 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं और इसी वजह से उनके संन्यास को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं। एमएस धोनी के संन्यास को लेकर आए दिन क्रिकेट विश्लेषकों और पूर्व क्रिकेटर अपनी प्रतिक्रिया देने से नहीं चुकते हैं। 

इनमे से कुछ दिग्गजों का मानना है कि धोनी को संन्यास ले लेना चाहिए, तो वहीं कुछ दिग्गजों का कहना हैं कि धोनी में अभी भी क्रिकेट मौजूद है। इसी प्रकार की बयानबाजी में कई देश के कई दिग्गज खिलाड़ी कूदते जा रहे हैं जिसमें इस बार महेन्द्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बैट्समैन और कप्तान रहे ब्रायन लारा ने अपनी राय दी है। वेस्टइंडीज क्रिकेट इतिहास के महान बल्लेबाजों में शामिल ब्रायन लारा का इसको लेकर मानना है कि एमएस धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में उनके भविष्य के बारें में सबसे अधिक अच्छे से जानते हैं। 

लारा ने कहा कि विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे धोनी जिस भी टीम के लिए खेलते हैं, उसके लिए वो एक संपत्ति है। मीडिया के साथ बात करते हुए महेन्द्र सिंह धोनी ने कहा कि 'एमएस धोनी को पता होगा कि उनके लिए सही क्या है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट में बहुत शानदार सेवा की है। एमएस धोनी जिस भी टीम के लिए खेलते हैं वो उस टीम के लिए एक संपत्ति है। मुझे विश्वास है कि वो आईपीएल में खेलेंगे और प्रदर्शन करेंगे। तो उन्हें पता होगा कि सबसे अच्छा क्या है। बीसीसीआई और चयनकर्ताओं को भी पता है क्या चल रहा है।'

बुंडिशलीगा में होफेनहीम टीम ने हासिल की जीत, डोर्टमंड को 2-1 से हराया

इस टीम के पास अभ्यास के लिए जूते नहीं थे, फिर भी अंडर-14 टूर्नामेंट में तीन टीम को हराया

विदेशी खिलाड़ियों पर IPL फ्रैंचाइजियों ने खर्च किए 58.25 करोड़, सबसे ज्यादा इन क्रिकेटरों पर बरसा पैसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -