पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी हारने वाली हैं: गिरिराज सिंह
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी हारने वाली हैं: गिरिराज सिंह
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने हाल ही में कहा कि, 'पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी हारने वाली हैं, यही कारण है कि वह बौखलाई हुई हैं।' आप सभी जानते ही होंगे कि, ममता ने बीते दिनों यह आरोप लगया था कि चुनाव आयोग के कामकाज में गृह मंत्री अमित शाह हस्तक्षेप करते हैं और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की मांग की। उनके इसी बयान पर गिरिराज ने पलटवार किया है। हाल ही में गिरिराज सिंह ने कहा कि, 'ममता जीतने के लिए सबकुछ आजमा रही हैं। वह गृह मंत्री अमित शाह पर आरोप लगा रही हैं। क्या वह यह भूल गई हैं कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई कार्यकर्ता मारे गए हैं? अगर हम चुनाव आयोग के पास नहीं जाएं तो किसके पास जाएं?'

जी दरअसल इससे पहले केंद्र पर हमला बोलते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीते दिनों ही यह कहा था कि, 'क्या गृह मंत्री देश को चलाएंगे या तय करेंगे कि कौन गिरफ्तार होगा या पिटेगा। क्या वह फैसला करेंगे कि कौन सी एजेंसी किसका पीछे लगेगी? चुनाव आयोग कौन चला रहा है? उम्मीद है कि है कि अमित शाह आप ऐसा नहीं कर रहे हैं। हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहते हैं। वह चुनाव आयोग के दिन-प्रतिदिन के कामकाज में हस्तक्षेप कर रहे हैं।' आप सभी को हम यह भी बता दें कि 294 सीटों पर 27 मार्च से आठ चरणों में चुनाव होंगे। मतों की गिनती 2 मई को होगी।

वैसे ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया है कि, 'भाजपा उनकी हत्या की साजिश रच रही है, क्योंकि नंदीग्राम में पिछले सप्ताह उनके घायल होने के बाद चुनाव आयोग ने उनके सुरक्षा निदेशक विवेक सहाय को हटा दिया है।' इसके अलावा उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, 'भाजपा बाहुबल के दम पर बंगाल में दखल करने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम बंगाल में बाहरी गुंडों को चुनाव नहीं लड़ने देंगे और न ही राज्य में दखल करने देंगे।'

वृद्ध के बाद अब 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए होगा कोरोना वैक्सीन का परिक्षण

पति से अलग हुईं सुजैन खान की बहन फराह खान अली

क्या है आज का पंचांग, यहाँ जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -