हाथ की रेखा बताती है कब और कितनी होगी शादी, जानिए कैसे?
हाथ की रेखा बताती है कब और कितनी होगी शादी, जानिए कैसे?
Share:

हाथों की रेखा बहुत कुछ बताती है। वहीं हाथ में विवाह रेखा भी होती है जिससे ना केवल वैवाहिक जीवन का पता लगाया जा सकता है बल्कि विवाह किस उम्र में होगा और जीवनसाथी कैसा होगा, इसका भी अंदाजा लगाया जा सकता है। हस्तरेखा में बुध पर्वत पर हृदय रेखा और कनिष्ठा उंगली के मूल के बीच की चौड़ाई को 50 माना गया है। जी हाँ और इसे आप उम्र भी मान सकते हैं। इसी चौड़ाई वाले भाग पर एक या एक से अधिक खड़ी रेखाएं मिलती हैं जो विवाह रेखाएं कहलाती हैं। इनमें से सबसे लंबी रेखा को ही प्रमुख विवाह रेखा माना गया है और विवाह निर्धारण में इसी पर विचार किया जाता है। अगर आपके हाथ में दो रेखाएं हैं तो इसमें लंबी रेखा को मानेंगे।

आज इन राशिवालों को मिल सकता है शुभ समाचार, जानिए क्या है आपका राशिफल

यदि हृदय रेखा के पास विवाह रेखा बन रही है तो आपकी शादी 20-25 साल की उम्र में हेागी, हालाँकि यदि रेखा कनिष्ठा उंगली के पास है तो शादी 25 साल के बाद ही हेागी। जी हाँ और यह स्थिति विवाह में देरी को दर्शाती हैं। कई बार में कनिष्ठा उंगली और हृदय रेखा के पास भी खड़ी रेखाएं हैं तो इसका मतलब है कि रिश्ता तय होने के बाद टूट सकता है, हालांकि इस स्थिति में हृदय रेखा के पास रेखाएं छोटी होनी चाहिए। यदि विवाह रेखा हृदय रेखा की ओर झुके तो जीवनसाथी सपोर्ट और प्यार करने वाला होता है, लेकिन यदि विवाह रेखा का मुख उंगली की ओर है तो जीवनसाथी से सपोर्ट एवं प्यार नहीं मिल पाता।

इसके अलावा हाथ में एक से अधिक रेखाएं एक से अधिक शादी का संकेत नहीं देती। जी दरअसल इसमें से सबसे बड़ी रेखा विवाह की रेखा है और बाकी छोटी-छोटी रेखाएं रिश्ते होने के बावजूद शादी नहीं होने का संकेत देती हैं। वहीं बुध पर्वत पर विवाह रेखा के आगे चलकर दोमुखी होना दूसरी शादी का संकेत देती है।

शनिवार के दिन ना करें ये काम वरना नाराज हो जाते हैं शनिदेव

मन की शांति के लिए इन 4 मंत्रों का करें जाप, नहीं होगा डिप्रेशन

नहाने के पानी में इन चीजों को मिलाने से दूर हो जाएंगी कई बड़ी-बड़ी समस्याएं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -