बुध-सूर्य-शुक्र का मेष में मेल, जाने कैसा रहेगा आपके लिए ये योग
बुध-सूर्य-शुक्र का मेष में मेल, जाने कैसा रहेगा आपके लिए ये योग
Share:

दैनिक शुभाशुभ: 27.04.16 बुधवार चंद्र धनु राशि व मूल नक्षत्र, भाग्यांक 4, शुभरंग नीला, दक्षिणपश्चिम, राहुकाल दिन 12 से दिन 1:30 तक.
उपाय: सभी 12 राशियों के व्यक्ति आर्थिक परिस्थितियों से उबरने हेतु गणेश जी पर गुड़ व शक्कर चढ़ाएं.

मेष: ज्यादा से ज्यादा लोगो सें जनसंपर्क होगा जो आपके लिए हितकर होगा. लोग उदारता का लाभ उठा सकते हैं संभल कर रहे. आर्थिक कारणों से भागदौड़ रहेगी. मौसमी रोग की वजह से स्वास्थ्य ख़राब होगा.
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक.
 
वृष: आर्थिक विषमता मिटाने में मदद मिलेगी. सोच समझकर कर इन्वेस्टमेंट करें. निवेश का अधिग्रहण होगा. देनदारी हेतु परेशान होना पड़ेगा.
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक.
 
मिथुन: रिलेशनशिप मानसिक परेशानी व समस्या देंगे. असंतुष्ट रिश्तों को मनाने की कोशिश करेंगे. स्टुडेंटस् प्रतियोगिता में सफल रहेंगे.
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक.
 
कर्क: पार्टनर के साथ संबंध अच्छा रहेगा. आकस्मिक धन प्राप्ति होगी. व्यापारियों व प्रोफेशनलस् को लाभ होगा. व्यक्तित्व पर आघात हो सकता है.
शुभाशुभ: शुभ अंक 6, शुभ रंग मजेंटा, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय शाम 04:30 से सायं 06:00 तक.
 
सिंह: उच्चाधिकारी आपके पक्ष में रहेगे. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. पेंडिंग कार्य समाप्त होंगे. भावनाओं पर संयम रखें व स्तिथि का धैर्य से सामना करें.
शुभाशुभ: शुभ अंक 5, शुभ रंग हरा, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय  दोपहर 12:00 से दिन में 01:30 तक.
 
कन्या: शारीरिक थकान रहेगी. परिचित समस्या के समाधान में सहयोग देंगे. संतान के विषय में चिंतित रहेंगे. अधिकारीयों से विवाद होगा.
शुभाशुभ: शुभ अंक 9, शुभ रंग केसरी, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय शाम 03:00 से शाम 04:30 तक.
 
तुला: प्रेम जीवन सुखमय रहेगा. कीमती चीज़ के पाने की इच्छा पूरी होगी. मनोरंजन के साधन बढ़ेंगे. चोट लगने व आलोचना के योग हैं.
शुभाशुभ: शुभ अंक 1, शुभ रंग मेहरून, शुभ दिशा दक्षिण-पूर्व, शुभ समय दिन में 01:30 से शाम 03:00 तक.
 
वृश्चिक: बिज़नेस में प्रोफिट होगा. मित्रों से लाभ होगा. समारोह में हिस्सा लेंगे. सिंगल्स को पार्टनर मिलेगा. सोशल वर्क में दिलचस्पी बढ़ेगी.
शुभाशुभ: शुभ अंक 4, शुभ रंग मिश्रित, शुभ दिशा दक्षिण-पश्चिम, शुभ समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 तक.
 
धनु: बिज़नेस डील्स में सफल रहेंगे. मनचाहे पार्टनर से संबंध जुड़ेंगे. निजी संबंध मजबूत होंगे. पेंडिंग कार्य पूरा होगा. वादों को पूरा करने की कोशिश करें.
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक.
 
मकर: व्यवसायिक विचारधारा मन में आएगी. साहित्य संबंधित आर्टिकल्स में सृजनात्मकता आएगी. धार्मिक आयोजन में उपस्थित रहेंगे.
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक.
 
कुंभ: विलासिता से दूर रहेंगे. स्वास्थ्य प्रभावित होगा. चिकित्सक से परामर्श लेंगे. पार्टनर का सहयोग मिलेगा. यात्रा सुखद व लाभप्रद रहेगी.
शुभाशुभ: शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला, शुभ दिशा उत्तर, शुभ समय सुबह 07:30 से सुबह 09:00 तक.
 
मीन: व्यापारियों को भागीदारी से लाभ होगा. दांपत्य में निकटता रहेगी. स्वजनों से भेंट होगी. रोमांस प्रगाढ़ होगा. जोखिम भरा निवेश टालें.
शुभाशुभ: शुभ अंक 7, शुभ रंग सिल्वर, शुभ दिशा उत्तर-पूर्व, शुभ समय सुबह 09:00 से सुबह 10:30 तक.

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -