आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए आपके शहर का हाल
आज इन राज्यों में होगी भारी बारिश, जानिए आपके शहर का हाल
Share:

नई दिल्ली: कई दिनों से उमस वाली गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बीते शनिवार से राहत मिली है। जी दरअसल दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। यहाँ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (रविवार), सुबह से ही बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। आप सभी को बता दें कि मौसम विभाग की मानें तो आज, 17 जुलाई को दिल्ली में बादलों का डेरा रहेगा। वहीं अगर तापमान की बात करें तो दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसी के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज बारिश की संभावना तो नहीं है, हालाँकि लखनऊ में भी आज, 17 जुलाई को बादलों का डेरा रहेगा।

इसके अलावा अगर तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं गाजियाबाद में आज आसमान साफ रहेगा, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहेगा। गाजियाबाद में 19 जुलाई से 22 जुलाई तक बारिश की संभावना है। आपको बता दें कि एक ओर जहां दिल्ली में लोगों को बारिश से राहत मिली तो वहीं, गुजरात के कई इलाके इस वक्त बारिश का कहर झेल रहे हैं। जी दरअसल गुजरात में पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते कई इलाके डूब गए हैं। गुजरात के कई इलाके में बाढ़ की स्थिति है। यहाँ अगर मौसम विभाग की मानें तो अभी कुछ दिनों तक बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है। जी दरअसल गुजरात के अहमदाबाद में आज गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

इसी के साथ अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहेगा। वहीं गुजरात की तरह ही महाराष्ट्र में भी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है और महाराष्ट्र के कई इलाकों में बारिश के चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी के साथ महाराष्ट्र में अभी अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहेगी। वहीं मुंबई में बारिश के चलते आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रहेगा। आज उत्तराखंड के देहरादून में गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।

यूपी वालों को कब तक करना होगा बारिश का इंतज़ार ? जानें मौसम विभाग का अनुमान

दिल्ली में सुहावना हुआ मौसम, बारिश से तापमान में आई गिरावट

महाराष्ट्र से गुजरात तक कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -