दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत; बारिश की उम्मीद
दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, गर्मी से राहत; बारिश की उम्मीद
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में मौसम का मिज़ाज़ बदला है। मौसम के करवट बदलने के कारण लोगों को गुरुवार (16 मार्च) की सुबह गर्मी से कुछ राहत मिली है। दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में सुबह से आसमान में बादल दिखाई दिए हैं। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से लगातार तेज तपन का अहसास लोगों को हो रहा था। तापमान बढ़ने के कारण यहां तपिश बढ़ गई थी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि गुरुवार को लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। हल्की बारिश होने का अंदेशा भी जताया गया था। 

अनुमान जताया गया है कि अगले एक सप्ताह तक दिल्ली-NCR में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही तापमान में गिरावट की बात भी कही गई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया था कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। गुरुवार को दिल्ली में हवा की रफ्तार 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की भी संभावना है। 

पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-NCR के अलावा तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में 18 मार्च को वर्षा का अंदेशा है। स्काईमेट वेदर ने बताया है कि 17 मार्च से बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश और बंगाल में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। इसके अलावा अगले दिन यानी 18 मार्च को राजस्थान, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी मौसम के बदलने के संकेत मिले हैं।

क्या यही है सेकुलरिज्म ? महबूबा मुफ़्ती के मंदिर जाने पर भड़के कट्टरपंथी, बताया इस्लाम के खिलाफ

देश पर फिर मंडराने लगा 'कोरोना' का खतरा ! 4 माह बाद एक दिन में मिले 700 नए केस

अरुणाचल प्रदेश में क्रैश हुआ सेना का हेलीकाप्टर, पायलटों की खोज में सर्च ऑपरेशन जारी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -