'2023 तक लैंडफिल हटवा देंगे..', केजरीवाल ने किया था वादा, आज वहीं भड़की है आग, अस्पताल पहुंच रहे पीड़ित लोग
'2023 तक लैंडफिल हटवा देंगे..', केजरीवाल ने किया था वादा, आज वहीं भड़की है आग, अस्पताल पहुंच रहे पीड़ित लोग
Share:

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर लैंडफिल में रविवार शाम से भीषण आग लगी हुई है। दिल्ली फायर सर्विस की 8 दमकल गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं, लेकिन 24 घंटे बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग के कारण लैंडफिल से घना धुआं उठ रहा है, जिससे आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। गाजीपुर, मयूर विहार और कोंडली जैसे इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब हो गया है।

लैंडफिल के करीब रहने वाले लोगों ने आंखों में जलन और गले में खराश की भी शिकायत की है। कुछ लोगों को सांस लेने में इतनी तकलीफ हो रही है कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। भाजपा ने आग को लेकर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) पर निशाना साधा है। भाजपा का आरोप है कि लैंडफिल में कूड़ा हटाने का काम बहुत धीमी गति से चल रहा है, जिसके कारण आग लगी है। भाजपा ने आग लगने के कारणों की जांच की मांग की है।

दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल सरकार निशाना साधते हुए कहा है कि, मयूर विहार और कोंडली के आस-पास के इलाकों में लोगों की जिंदगी नरक बन गई है। मैं भी मयूर विहार में रहता हूं, मैं इसे समझता हूं। जब नगर निगम चुनाव हो रहे थे, तो अरविंद केजरीवाल ने वादा किया था कि वे दिसंबर 2023 तक इस लैंडफिल को हटा देंगे। लेकिन, यहां भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। आग लगने के कारणों की जांच की जानी चाहिए और इसके पीछे भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। AAP प्रमुख और पार्टी डायलिसिस पर है। यहां 25 मशीनें तैनात की जानी चाहिए थीं, मगर इनमें से आधी मशीनें काम नहीं कर रही हैं। क्या मुख्यमंत्री केजरीवाल इसकी जिम्मेदारी लेंगे? जिस दिन दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी, एक साल में ही दिल्ली के तीनों लैंडफिल हटा दिए जाएंगे.'

वहीं, आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा के आरोपों को नकारा है और कहा है कि आग बुझाने के लिए सभी संभव प्रयास किए जा रहे हैं। AAP ने लोगों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। यह घटना दिल्ली में वायु प्रदूषण की गंभीर समस्या को एक बार फिर उजागर करती है। सरकार को इस समस्या का स्थायी समाधान ढूंढने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है।

चुनाव से पहले BSP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

15-15 लाख घूस लेकर 'अयोग्य' को बनाया शिक्षक ! हाई कोर्ट में खुली ममता सरकार की पोल, 24000 नौकरियां रद्द

पाकिस्तान में भीषण बारिश से मचा हाहाकार, 33 बच्चों समेत 63 लोगों की मौत, कई घायल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -