'हमारे पास PM मोदी है, कांग्रेस हमारा मुकाबला नहीं कर सकती है': CM शिवराज
'हमारे पास PM मोदी है, कांग्रेस हमारा मुकाबला नहीं कर सकती है': CM शिवराज
Share:

भोपाल: कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि वर्ष के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत होगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में एक कार्यकारिणी बैठक को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरा उन्होंने यह बाते कहीं। मुख्यमंत्री शिवराज ने प्रतिक्रिया देते हुए कर्नाटक चुनावों में बीजेपी को मिले वोट प्रतिशत पर भी बात की है। उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में भी बीजेपी को 36 प्रतिशत वोट मिला था तथा इन चुनावों में भी 36 फीसदी वोट प्राप्त हुआ है। कांग्रेस को JDS का वोट शेयर मिला है। 

कर्नाटक चुनावों मिली हार पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि यह कर्नाटक-फर्नाटक क्या है? शिवराज सिंह ने कहा कि यह मध्य प्रदेश है। यहां हम 2003, 2008 एवं 2013 में जीत दर्ज कर चुके हैं। इस के चलते मुख्यमंत्री शिवराज ने 2018 में हुए विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा की। शिवराज सिंह ने कहा कि 2018 में भी उन्हें अच्छे वोट मिले थे। उन्होंने बताया कि 2018 में हुए चुनावों कुछ सीटों पर कांग्रेस ने 100 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की थी

वही वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों पर चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों में बीजेपी जीत का रिकॉर्ड बनाएगी। शिवराज ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके पास क्या है? हमारे पास तो नरेंद्र मोदी है। शिवराज सिंह चौहान ने इस के चलते कहा कि हमारे पास मेहनती कार्यकर्ता हैं, कांग्रेस हमारा मुकाबला नहीं कर सकती है। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि मेरे तरकश में अभी बहुत तीर हैं।

'सिंधिया की उपस्थिति कांग्रेस के लिए फायदेमंद थी', बोले दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह

दर्द से कराहते हुए अस्पताल पहुंचे इमरान खान, आखिर पाकिस्तान के पूर्व पीएम को अब क्या हुआ ?

कर्नाटक में आज दिखेगी विपक्षी एकता! सिद्धारमैया और DK के शपथ ग्रहण में जुटेंगे राजनीति के कई दिग्गज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -