फसलें बर्बाद, गन्ना किसान की हालत खराब
फसलें बर्बाद, गन्ना किसान की हालत खराब
Share:

गर्मी का मौसम प्रारंभ होता है और देश में जल की उपलब्धता सीमित होती जाती है। हालात ये होते हैं कि कई क्षेत्रों में लोगों को पीने का पानी बड़ी  दूर से लाना पड़ता है। ऐसा ही देश के कई भागों में अब देखने को मिल रहा है। दरअसल इन दिनों दिल्ली में और महाराष्ट्र में सूखे की स्थिति निर्मित हो रही है। महाराष्ट्र के कई ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर पानी बमुश्किल उपलब्ध है। यहां पर गन्ना किसानों की हालत तो बेहद खराब है साथ ही अन्य फसल लगाने वाले किसान भी अपने खेत छोड़कर शहरों की ओर जा रहे हैं।

रोजी - रोटी की जद्दोजहद के बीच वे प्रयास करने में लगे हैं कि कहीं काम मिल जाए और वे अपनों के लिए कुछ गुजर - बसर का सामान जुटा लें। मगर यहां भी हालात बेहतर नहीं हैं। लोगों के सामने पानी एक बड़ी समस्या है। हालांकि देश के कई भागों में बारिश के मौसम में पर्याप्त जल आसमान से धरती पर बरसा लेकिन इसे सहेज नहीं पाने के कारण धरती पर मौजूद जल अब कम पड़ने लगा है। स्थिति यह है कि भू - जल भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं है।

अब महाराष्ट्र के लोगों के बीच एक बड़ा संकट गहरा गया है। टैकरों से पानी सप्लाय करने के बाद भी यहां के क्षेत्रवासियों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। अब तो रेलवे वैगन से 50 - 50 लाख लीटर पानी लाया जा रहा है। ये हालात केवल महाराष्ट्र में ही नजर नहीं आ रहे हैं ऐसे हालात कई राज्यों में भी बन सकते हैं।दिल्ली में भी लोग टैंकर आने पर बर्तन लेकर दौड़ते हैं।

आखिर पानी की आपूर्ति में कमी क्यों आई यह कमी इसलिए आई क्योंकि जल प्रबंधन ठीक तरह से नहीं किया गया। जल को यूं ही व्यर्थ बहाया गया और फिर न तो पौधे रोपे गए और नही पर्यावरण संरक्षण की ओर ध्यान दिया गया। भू - जल सहेजने को लेकर भी किसी भी तरह के कदम नहीं उठाए गए। जिसके कारण धरती को पर्याप्त जल नहीं मिल पाया और अब जलआपूर्ति में कमी आ रही है। 

'लव गडकरी'

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -