साल में एक नहीं बल्कि इतनी बार आएगा पानी का बिल
साल में एक नहीं बल्कि इतनी बार आएगा पानी का बिल
Share:

धर्मशाला : लोगों को अब पानी का बिल साल में एक के बजाय दो या चार बार भरना पड़ सकता है। आईपीएच विभाग बिल जारी करने की व्यवस्था में बदलाव करने की पूरी तैयारी कर चूका है। वर्तमान में पानी का बिल साल में सिर्फ एक ही बार जारी होता है। वर्तमान व्यवस्था के दौरान विभाग के उपभोक्ताओं को एक साथ ज्यादा राशि जमा कराने में भारी परेशानियों  का सामना करना पड़ रहा था। इसी को देखते हुए विभाग अब साल में तीन या फिर हर छह माह के बाद बिल जारी करने की व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है।


आईपीएच विभाग ने इसके लिए सभी उपमंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों को तैयारी करने की हिदायत दे दी है। वर्तमान समय में शहरी क्षेत्रों में विभाग साल में एक बार ही बिल वसूल करता है। आईपीएच विभाग अभी तक कर्मचारियों के अभाव की दुहाई देकर साल में सिर्फ एक बार ही बिल उपभोक्ताओं को देता है, लेकिन अब नई व्यवस्था शुरू करने की हिदायत के बाद सभी समन्धित अधिकारि और कर्मचारियों हरकत में आ गए हैं।  

आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने भी माना की साल में दो या चार बार पानी का बिल वसूलने पर काम किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को इसके लिये निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही पानी के बिल वसूलने की नई व्यवस्था सूबे की सभी परियोजनाओं के उपभोक्ताओं पर लागू कर दी जाएगी।

पानी में है इन लोगों का जीवन, नहीं रखते ज़मीन पर पैर

इस बीमारी के कारण करीब 20 साल से पानी में रह रही है ये महिला

हिमाचल प्रदेश: पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 10 पर्यटक यात्री गंभीर 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -