राज्यसभा चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग, इस्तीफे के बाद वोट डालने पहुंचे सपा MLA मनोज पांडे
राज्यसभा चुनाव के लिए शुरू हुई वोटिंग, इस्तीफे के बाद वोट डालने पहुंचे सपा MLA मनोज पांडे
Share:

नई दिल्ली: राज्यसभा चुनावों को लेकर बीते कई दिनों से चल रही गहमा-गहमी के बीच आज 3 प्रदेशों की 15 सीटों पर जारी सुगबुगाहटों पर विराम लगने वाला है। ये तीन प्रदेश हैं उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश एवं कर्नाटक। उत्तर प्रदेश की 10, कर्नाटक की 4 तो हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतदान आरम्भ हो गया है। तीनों ही प्रदेशों में क्रॉस वोटिंग का संशय बना हुआ है। उत्तर प्रदेश में सपा के 8 विधायकों को लेकर सस्पेंस है।

राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान आरम्भ हो चुका है, जो शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। तत्पश्चात, शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी, जबकि रात तक नतीजे आने की उम्मीद है। दरअसल, 15 प्रदेशों में राज्यसभा की 56 सीटें खाली हैं। इनमें से 12 प्रदेशों की 41 राज्यसभा सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बीच सपा से इस्तीफे शुरू हो गए हैं। रायबरेली के उंचाहर से सपा MLA मनोज पांडे ने चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) के पद से इस्तीफा दे दिया है।

ओम प्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के 2 MLA उनके साथ वोट डालने पहुंचे हैं। यानी कुल 3 MLA एक साथ मतदान के लिए आए हैं। इस के चलते ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि 2 लोग मेरे साथ आए हैं। बाकी 2 लोग अलग-अलग जाकर वोट करेंगे, मगर NDA को ही देंगे। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कुछ लोग सटकर वोट देंगे तो वहीं कुछ लोग हटकर वोट करेंगे। हालांकि, ओम प्रकाश राजभर के 2 विधायकों का उनके साथ नहीं पहुंचना भी संशय उत्पन्न कर रहा है। राज्यसभा चुनाव के बीच बेहद गहमा-गहमी का माहौल बन गया है। सपा के MLA मनोज पांडे ने चीफ व्हिप के पद से इस्तीफा दे दिया है। अब वह वोट डालने पहुंचे हैं। मनोज पांडे मुख्यमंत्री योगी से दोपहर 12 बजे मुलाकात कर सकते हैं।

'हथियार लेकर आ रहे किसान', किसानों आंदोलन पर बोले त्रिवेंद्र सिंह रावत

'ऐसा बेटा मर जाए, उसे फांसी की सजा हो जाए', UP पुलिस पेपर लीक मामले में बोले आरोपी नीरज के पिता

प्यार में जहर घुल गया! बड़े भाई को ज्यादा प्यार मिलने का शक, छोटे भाई ने ली जान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -