'या तो रूस जीतेगा, या दुनिया ख़त्म हो जाएगी..', यूक्रेन युद्ध पर 'पुतिन के दिमाग' की डरावनी भविष्यवाणी
'या तो रूस जीतेगा, या दुनिया ख़त्म हो जाएगी..', यूक्रेन युद्ध पर 'पुतिन के दिमाग' की डरावनी भविष्यवाणी
Share:

मॉस्को: यूक्रेन के साथ जारी रूस का युद्ध या तो मास्को की साथ जीत के साथ ख़त्म होगा या फिर पूरी दुनिया के खात्मे के साथ समाप्त होगा। ये चेतावनी दी है, पूरे विश्व में पुतिन के 'दिमाग' (Brain) के नाम से प्रसिद्ध अलेक्जेंडर डुगिन ने। यूक्रेन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि हाल की नाकामियों के बाद भी रूस नए साल की शुरुआत में बड़े हमले की तैयारी कर रहा है। डुगिन का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब पिछले महीने ही रूसी सेनाएं यूक्रेन के शहर खेरासन से वापस लौटी है। 

भारत के एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत करते हुए डुगिन ने कहा है कि यह युद्ध एकध्रुवीय विश्व व्यवस्था के खिलाफ बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था का है। यह रूस, यूक्रेन या यूरोप के संबंध में कुछ भी नहीं है; यह पश्चिम और अन्य देशों के विरुद्ध भी नहीं है; यह दादागिरी के खिलाफ मानवता की जंग है। बता दें कि साठ वर्षीय डुगिन एक प्रभावशाली लेखक, सियासी दार्शनिक और विश्लेषक हैं। डुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर उनके बौद्धिक प्रभाव के लिए जाना जाता है। 30 से ज्यादा पुस्तकें लिख चुके डुगिन को को कभी-कभी "पुतिन के दार्शनिक" या "पुतिन के मस्तिष्क" के तौर पर भी जाना जाता है। 

डुगिन से जब इस युद्ध के परिणाम के बारे में सवाल किया गया, तो एक कट्टर राष्ट्रवादी के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले डुगिन ने कहा कि इस बारे में दो संभावनाएं हैं। पहला, यह तब खत्म होगा जब हम (रूसी) जंग में जीत दर्ज करेंगे। हालांकि यह बहुत आसान नहीं है। और दूसरी संभावना यह है कि पूरी दुनिया के अंत के साथ ही यह लड़ाई खत्म होगी। या तो हम जीतेंगे, या दुनिया नष्ट हो जाएगी।' अलेक्जेंडर डुगिन ने आगे कहा कि हम जीत के अलावा युद्ध के अंत में किसी अन्य नतीजे को स्वीकार नहीं करेंगे। बता दें कि हाल ही में एक कार ब्लास्ट में अलेक्जेंडर डुगिन की बेटी की जान चली गई थी। अलेक्जेंडर डुगिन का दावा है कि उनकी बेटी की हत्या यूक्रेनियों के हाथों हुई थीं। इसी साल अगस्त में अलेक्जेंडर डुगिन की पुत्री मॉस्को में एक कार ब्लास्ट में मारी गई थीं। 

रूस-यूक्रेन युद्ध पर अमेरिका ने किया भारत के रुख का स्वागत, कहा- पीएम मोदी की टिप्पणी सही

अपने दूतावास बेचकर कर्जा चुकाएगा कंगाली में डूबा पाकिस्तान, शाहबाज़ सरकार ने तय की कीमत

'पुरुषों जैसे कपड़े पहनने वाली महिलाओं को मिलेगी सजा..', इस मुस्लिम मुल्क में पारित हुआ कानून

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -