जब तक विमान हमले के दोषी ज़िंदा रहेंगे, तब तक होते रहेंगे हमले : पुतिन
जब तक विमान हमले के दोषी ज़िंदा रहेंगे, तब तक होते रहेंगे हमले : पुतिन
Share:

रूस : पेरिस में हुए आतंकी हमलो के बाद अब जवाबी कार्यवाही में आतंकवादियों के खिलाफ किए जा रहे रूसी हवाई हमलों पर रूस के राष्ट्रपति ने व्लादिमीर पुतिन ने ऐलान किया की यह हमले तब तक जारी रहेंगे जब तक कि पिछले महीने रूसी विमान हमले के जिम्मेदार दोषी जीवित रहेंगे। 
          
बता दे की पुतिन ने सोमवार को ईरान की राजधानी तेहरान का दौरा करते समय यह बात कही। वह यहां गैस एक्सपोर्टिंग कंट्रीज फोरम समिट में शामिल होने आये थे । उन्होंने कहा कि आतंकवादियों के आत्मघाती हमलों से  बेगुनाह लोगो की मौत हुई है और इसके जिम्मेदार दोषियों को सजा देने की आवश्यकता है। 
            
मालूम हो की पिछले महीने रूसी एयरलाइन का एक यात्री विमान मध्यवर्ती सिनाई के पर्वतीय इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में यात्रियों तथा चालकों समेत 224 लोगो की मौत हो गई थी। दुघर्टना की जिम्मेदारी खूंखार आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने ली थी।   

रुस ने इसके बाद ISIS के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जवाबी हमले तेज कर दिए थे। रूसी वायुसेना ने आतंकवादियों को टारगेट करते हुए पिछले सप्ताह सीरिया की राजधानी रक्का को तबाह कर दिया था। इस दौरान रूस के द्वारा करीब 141 हवाई हमले किए गए थे और उसके 472 ठिकानों को अपना निशाना बनाया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -